11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिलाएं बोलीं- शराबी हंगामा करेंगे, गालियां देंगे, गुंडागर्दी करेंगे तो कौन बचाने आएगा

महामृत्युजंय द्वार से हटाई दुकान, सांवरिया परिसर मेें लगाने के विरोध में महिलाएं पुलिस से भिड़ीं, दूसरी बार शराब दुकान पर एक घंटे चला हंगामा, एसडीएम की समझाइश पर फिलहाल टला

2 min read
Google source verification
महिलाएं बोलीं- शराबी हंगामा करेंगे, गालियां देंगे, गुंडागर्दी करेंगे तो कौन बचाने आएगा

महिलाएं बोलीं- शराबी हंगामा करेंगे, गालियां देंगे, गुंडागर्दी करेंगे तो कौन बचाने आएगा

उज्जैन. पिछले दिनों कॉलोनी वासियों के विरोध प्रदर्शन के बाद महामृत्युजंय द्वार के पास से हटाई शराब दुकान अब करीब 200 मीटर दूर सांवरिया परिसर के पास लगाई जा रही है। यहां भी बुधवार को लोगों ने शराब दुकान पर विरोध प्रदर्शन कर हंगामा किया। दुकान का सामान फेंक दिया। महिलाएं दुकान में अंदर तक घुस गई थी। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो महिलाएं पुलिस से भी भिड़ गई। महिलाओं ने कहा की शराब दुकान खुल जाएगी और शराबी यहां आकर हंगामा करेंगे, गालियां देंगे, गुण्डा गर्दी करेंगे तब हमें बचाने कौन आएगा?

इस बीच चक्काजाम कर रहे लोगों को पुलिस पकड़कर ले जाने लगी तो आक्रोशित महिलाएं पुलिस के सामने हो गई, जिन लोगों को वैन में बैठाया था उन्हें हाथ पकड़कर नीचे उतार लिया। करीब एक घंटे चले हंगामे के बाद एसडीएम कृतिका भीमावद मौके पर पहुंची और पुलिस के साथ मिलकर मामला शांत कराया हालांकि मामला फिर भी शांत नहीं हुआ है। क्षेत्र की रहने वाली रेखा शर्मा, नम्रता व्यास व अन्य महिलाएं जाते समय एसडीएम से कह गई की मेडम अभी तो हम जा रहे हैं पर दुकान यहां से भी हटाना पड़ेगी। शराब दुकान के पास घर होना नर्क से कम नहीं है। हालांकि एसडीएम कृतिका भीमावद का कहना है कि लोगों को शांत किया है वे अब विरोध नहीं करेंगे क्योंकि दुकान को आबकारी ने 500 मीटर के दायरे में आवंटित किया है। इस दुकान का स्थान पहले ही दो जगह बदल चुका है। यहां तो कमर्शियल जगह है, आसपास भी अन्य दुकानें हैं।

राजनीतिक दांव पेंच की चर्चा

दरअसल, यह शराब दुकान शुरू से ही चर्चा में रही। दुकान को इसके पहले शांति पैलेस और फिर महामृत्युजंय द्वार के पास से हटाया। यहां भी इस दुकान का विरोध था। पिछले दिनों तो नानाखेड़ा के रहवासी सांसद निवास पर विरोध करने पहुंच गए थे और लोगों ने उनके ही मुंह पर कहा था कि शराब दुकान वाला आपका साथी है। हालांकि सांसद ने भी लोगोंं से कहा था कि मैं भी आपके साथ शराब दुकान का विरोध करता हूं। बाद में सांसद भी दुकान पर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ पहुंचे थे। इसके बाद उच्चशिक्षा मंत्री ने इस दुकान का विरोध कर रहे लोगोंं का समर्थन किया, प्रदर्शन तक में शामिल हो कलेक्टर को ज्ञापन दिया। कॉलोनी वासियों ने भी पुलिस वालों से कहा कि हम फिर से मंत्रीजी को बुलाएंगे और विरोध करवाएंगे तब सांसदजी मानेेंगे।