26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Election 2018 : खुलकर बोले नए वोटर, ऐसा हो हमारा प्रत्याशी…

विधानसभा चुनाव का रंग अब जमने लगा है। चुनाव में युवा वोटर का महत्वपूर्ण योगदान रहने वाला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 12 Oct 2018, 8:01 AM IST

patrika

BJP,Congress,Congress leader,bjp mla,Candidate,Assembly Elections 2018,changemaker,

उज्जैन. विधानसभा चुनाव का रंग अब जमने लगा है। चुनाव में युवा वोटर का महत्वपूर्ण योगदान रहने वाला है। अगर युवा एकजुट हुए, तो सत्ता की चाबी भी इन्हीं के हाथ में है, लेकिन आज का युवा पार्टी और प्रत्याशी के लुभावने और लालच भरे वादों को पसंद नहीं कर रहा है। पहली बार वोटिंग करने जा रहे युवाओं की राय है कि सभी क्षेत्र में अनावश्यक राजनीतिक हस्ताक्षेप बंद होना चाहिए। नेता वही बात करें, जो जमीनी हकीकत बन सकती है। साथ ही बड़ी-बड़ी बातों की जगह काम करने वालों को मौका देना चाहिए।

वादों को नहीं देंगे प्राथमिकता
चुनाव से पूर्व प्रत्याशी और पार्टी बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन उन्हें हकिकत बनाने के लिए किसी के पास कोई प्लान नहीं। ऐसे प्रत्याशी का समर्थन किया जाएगा। जो वादे कम और काम ज्यादा करने वाला नजर आएगा। हर बार प्रत्याशियों द्वारा लोक लुभावने वादे तो किए जाते हैं, लेकिन जब उन्हें भुनाने का समय आता है, तो वे कहीं नजर नहीं आते।
- अक्षत त्रिवेदी, नए वोटर।

युवाओं को मिले योग्य अवसर
भारत आज युवाओं का देश है। बेरोजगारी बढ़ रही है। युवाओं में योग्यता की कोई कमी नहीं, लेकिन योग्य अवसर की कमी है। सरकार को युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने चाहिए। ताकि अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश और समाज का भला कर सकें। रोजगार की दिशा में सरकार को कदम उठाना चाहिए। साथ ही स्वरोजगार की दिशा में भी पहल होना चाहिए।
- आदर्श उपाध्याय। नए वोटर।

महिला सुरक्षा पर ध्यान दें
प्रदेश में महिलाओं पर अपराध तेजी से बढ़े हैं। यह विषय समाज और प्रशासन दोनों से जुड़ा हुआ है। कई बार महिला अपराध की घटनाओं में बड़ी प्रशासनिक लापरवाही और असंवेदनशीलता भी पाई जाती है। यह प्रमुख मुद्दा है। महिलाओं को शिक्षा के साथ-साथ आत्म निर्भरता की ओर भी सरकार का ध्यान होना चाहिए।
- अवनि माहेश्वरी। नए वोटर।