10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजीव गांधी जन्म दिवस : युवा मतदाताओं को बताई कांग्रेस की कुछ खास बातें…

यूथ कांग्रेस ने किया आयोजन, 200 युवाओं को बांटे प्रमाण पत्र
2 min read
Google source verification
patrika

Congress,Youth Congress,polling,Youth conference,rajiv gandhi birthday,former Prime Minister Rajiv Gandhi,

उज्जैन. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्म दिवस पर यूथ कांग्रेस ने सोमवार को विशेष आयोजन किया। इसमें शहर के एेसे 200 युवाओं का सम्मेलन किया गया, जो पहलीबार मतदान करेंगे। कार्यक्रम में इन युवाओं को कांग्रेस की विचाराधारा से जोड़ा गया, वहीं उन्हें इस उपलक्ष्य में शामिल होने के प्रमाण पत्र भी दिए गए।

यूथ कांग्रेस उज्जैन दक्षिण व घटिटया विधानसभा क्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में चिंतामण गणेश पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर युवक कांग्रेस ने नीलगंगा स्थित गार्डन में लोकतंत्र के ध्वजवाहक कार्यक्रम आयोजित किया। शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष व आयोजक अमित शर्मा ने बताया, 18 वर्ष की आयु में मतदान करने का अधिकार सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री गांधी ने दिया था। कार्यक्रम के दौरान प्रथम बार मतदान करने वाले 200 से अधिक युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ सदस्यता दी गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ मनोहर बैरागी, अनंतनारायण मीणा, योगेश शर्मा, अरुण वर्मा, रमेश परिहार, अमन बोरासी, पीयूष चंदेल आदि मौजूद थे।

चिंतामण में भी हुआ आयोजन
युवा कांग्रेस उज्जैन दक्षिण उपाध्यक्ष ऋतुराजसिंह चौहान व घटिटया विधानसभा उपाध्यक्ष गोपाल आंजना की अगुवाई में और जिलाध्यक्ष चंद्रभानसिंह चंदेल की अध्यक्षता में चिंतामण गणेश पर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिथियों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

कांग्रेस ने मनाया संकल्प दिवस
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्म दिवस को कांग्रेस ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया। शहर कांग्रेस व जीवाजीगंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पीपलीनाका चौराहे पर सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी, जिलाध्यक्ष कमल पटेल सहित अन्य नेताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक गुप्ता ने बताया, पीपलीनाका के बाद क्षीरसागर स्थित पार्टी कार्यालय पर भी कार्यक्रम आयोजित कर गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान सभी ने एक जुटता से कांग्रेस को विजयी दिलाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही संकल्प दिवस पर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवव्रत यादव व सुंदर मालवीय ने शहीद पार्क से क्षीर सागर तक स्द्भावना दौड़ का आयोजन किया गया।