30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

100% रिजल्ट वाले स्कूलों के प्राचार्यों को मिलेगा 1-1 लाख, उज्जैन में खुलेगी धन्वंतरी मेडिकल यूनिवर्सिटी

CM Mohan Yadav Announcement : गुरुपूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव की घोषणा। 100% रिजल्ट वाले स्कूल प्राचार्यों को 1-1 लाख और 3 साल शत-प्रतिशत रिजल्ट देने वाले स्कूलों को 5-5 लाख की प्रोत्साहन राशि देंगे। 17 जिलों के करीब 1 हजार नवचयनित प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र।
2 min read
Google source verification
CM Mohan Yadav Announcement

CM Mohan Yadav Announcement (उज्जैन में खुलेगी धन्वंतरी मेडिकल यूनिवर्सिटी Photo Source- Patrika)

MP News : गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेहतर परिणाम देने वाले स्कूलों के प्राचार्यों और स्कूलों के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, लगातार तीन साल तक 100 प्रतिशत परिणाम देने वाले स्कूलों के प्राचार्य को एक-एक लाख रुपए और संबंधित स्कूलों को पांच-पांच लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सीएम ने कहा कि, हमारा संकल्प है कि गुरुकुल परम्परा के संस्कारों को आधुनिक तकनीक और AI से जोड़कर ऐसी पीढ़ी तैयार करें, जो ज्ञान, चरित्र और राष्ट्र निर्माण की भावना से समृद्ध हो।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर मध्य प्रदेश के उज्जैन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। नवनिर्मित गीता भवन में आयोजित प्रदेशस्तरीय महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व एवं सम्मान समारोह में प्रोत्साहन राशि की घोषणा के साथ उन्होंने 17 जिलों से आए करीब एक हजार नवचयनित प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, प्रदेशभर में 25,500 करोड़ की लागत से सांदीपनि विद्यालयों का विस्तार किया जा रहा है।

विकासकार्यों की सौगात

इस दौरान सीएम ने 34 करोड़ रुपए की लागत से बने 1200 सीटर गीता भवन का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने 587 करोड़ रुपए की लागत वाले 9 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें काल भैरव मंदिर, मंगलनाथ मंदिर और सांदीपनि आश्रम के कायाकल्प कार्य, सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में पांच करोड़ रुपए की लागत से सोलर सिस्टम, प्रदेश में 60 नए सांदीपनि विद्यालय सहित अन्य विकास परियोजनाएं शामिल हैं।

गुरु सांदीपनि के समक्ष रखी स्वरचित पुस्तक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव अंकपात मार्ग स्थित महर्षि गुरु सांदीपनि आश्रम पहुंचे और गुरु सांदीपनि का पूजन-अर्चन किया। उन्होंने अपनी स्वरचित पुस्तक महर्षि सांदीपनि : भारतीय गुरुकुल परंपरा के शिल्पी की प्रति उनकी प्रतिमा के समक्ष अर्पित की। उन्होंने कहा कि यहीं से शिक्षा प्राप्त कर भगवान श्रीकृष्ण जगद्गुरु की उपाधि से विभूषित हुए। पूरे विश्व में यदि किसी को प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा को गहराई से समझना हो तो उन्हें उज्जैन के सांदीपनि आश्रम अवश्य आना चाहिए। मुख्यमंत्री ने वृंदावनपुरा में संत शिरोमणि रविदास महाराज की चरण पादुका और गुरु गादी स्थल पहुंचकर चादर चढ़ाई। उन्होंने चरण पादुका और गुरु गादी परिसर को भव्य-दिव्य स्वरूप देने की घोषणा की।