29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ujjain News: घर के कोने-कोने से निकल रहे कोबरा, दो दिन में 14 कोबरा निकलने से डरा परिवार

Cobra Found in House: दो दिन में 14 कोबरा निकलने से परिवार ही नहीं बल्कि आसपास के लोगों में भी दहशत, घर की नींव में अंडों से कोबरा के बच्चों के निकलने की आशंका।
2 min read
Google source verification
ujjain

house 14 baby cobras found in two days, घर में दो दिन में निकले 14 बेबी कोबरा (Source-patrika)

Ujjain Cobra Found in House: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर में एक घर में लगातार कोबरा सांप निकलने से परिवार दहशत में है। घर में बार-बार सांप निकलने की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। जिस घर में सांप निकल रहे हैं उसके आसपड़ोस में स्थित मकानों में रहने वाले लोग सतर्क हो गए हैं और बार-बार अपने घरों की जांच कर रहे हैं। उन्हें डर है कि कहीं कोई कोबरा सांप उनके घर में न घुस आए।

दो दिन में निकले 14 कोबरा सांप

बड़नगर के बदनावर रोड स्थित गंधर्व तलाई क्षेत्र में रहने वाले नंदकिशोर चौहान का परिवार इन दिनों सांपों की दहशत में है। दहशत की वजह घर में लगातार कोबरा सांप के बच्चे निकलना है। बीते दो दिनों में घर में एक दो नहीं बल्कि 14 कोबरा सांप के बच्चे निकले हैं। राहत की बात ये है कि सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। घर में लगातार निकल रहे कोबरा सांप के बच्चों को मकान मालिक नंदकिशोर चौहान किसी तरह पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़कर आए हैं। नंदकिशोर चौहान के घर में लगातार निकल रहे कोबरा के बच्चों की घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

देखें वीडियो-

घर की नींव में कोबरा के अंडे होने की आशंका

स्थानीय लोगों का अनुमान है कि मकान की नींव, किसी चेंबर या अन्य सुरक्षित स्थान पर कोबरा ने अंडे दिए होंगे, जिनसे अब एक-एक कर बच्चे बाहर निकल रहे हैं। लगातार सांप मिलने से परिवार भय के साये में रह रहा है, वहीं पूरे क्षेत्र के लोगों में भी चिंता बढ़ गई है। घटना के बाद इलाके में घर-घर तलाशी का दौर भी शुरू हो गया है। रहवासी अपने मकानों के आसपास सफाई रखने और संभावित छिपने वाले स्थानों की जांच कर रहे हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि यदि कहीं और भी कोबरा के अंडे या घोंसले हों तो समय रहते उन्हें सुरक्षित हटाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव हो सके।

बारिश के सीजन में बढ़ जाता है सांपों का खतरा

बता दें कि बारिश का सीजन शुरू हो चुका है और बारिश के साथ ही सांपों का खतरा भी बढ़ गया है। बारिश होने से सांपों के बिलों में पानी भर जाता है जिसके कारण सांप अपने बिलों से निकलकर लोगों के घरों या फिर किसी सुरक्षित स्थान में घुस जाते हैं। ऐसे में सावधानी बरतना बेहद आवश्यक होता है, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही आपकी जान ले सकती है। सांप के काटने पर कुछ बातों को याद रखने से किसी की भी जान बचाई जा सकती है। इसको लेकर जागरूक होना बेहद जरूरी है।

सांप के काटने पर क्या करें?

  • काटे गए अंग को जितना संभव हो स्थिर रखें।
  • तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचें।
  • झाड़-फूंक, चीरा लगाने या जहर चूसने जैसी गलत विधियों से बचें।
  • यदि संभव हो तो सांप की पहचान करने की कोशिश करें, लेकिन उसे पकड़ने का प्रयास न करें।