1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंगूर की बेटी…गीत पर नाचने को लेकर चाकू घोंपने से युवक की मौत, तीन घायल

बारात में हुआ विवाद, डीजे पर नाच के दौरान चाकू चले, मनपसंद गाना लगवाने के लिए भिड़े बाराती

2 min read
Google source verification
song Angoor Ki Beti

डीजे पर नाच के दौरान चाकू चले,

उज्जैन. डीजे पर मनपसंद गाने लगवा उन पर नाचने की होड़ में कुछ बाराती आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढा कि बारातियों के बीच ही जमकर चाकू चले। इस घटना में तीन युवक घायल हुए जबकि एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है। मक्सी रोड के पंवासा क्षेत्र में सोमवार रात यह वारदात हुई।

पुलिस के अनुसार बजरंग कॉलोनी पंवासा निवासी 22 साल का सुनील प्रधान पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त माखन की शादी में शामिल होने गया था। रात को माखन की बारात का बाना निकल रहा था। इसमें डीजे की धुन पर परिवार के सदस्य और बाराती नाच रहे थे। रात करीब 10.15 बजे बाना प्रताप नगर कलाली के पास पहुंचा। यहां डीजे पर गाना बदलने की बात को लेकर बारात में ही शामिल अर्जुन का दूल्हे के दोस्तों से विवाद हो गया।

दोनों के बीच मनपंसद गाने को लेकर विवाद बढ़ा तो सुनील प्रधान, दीपक, अभिषेक भी विवाद की जगह पहुंच गए। इस पर दूसरे पक्ष के विशाल सारोलिया, राज प्रजापति, सूरज वर्मा और अभिषेक बैरागी ने सभी पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू का एक वार सुनील पेट में लगा था। कुछ लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अर्जुन, अभिषेक और दीपक घायल हालत में भर्ती कराया है।

सुनील के साथी अभिषेक ने बताया कि उनका एक साथी अर्जुन अंगूर की बेटी ...गाने पर डांस करने के लिए डीजे वाले को दो तीन बार बोल चुका था। दूसरे पक्ष के लोग गाना नहीं बजाने दे रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। सुनील के जीजा अभय ने बताया कि सुनील उद्योगपुरी फैक्ट्री में काम करता था।

इधर टीआइ गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। आरोपियों को एक दिन के रिमाण्ड पर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। हत्या में और भी आरोपी बढ़ने की संभावना है।

Story Loader