
सावधान, आपके आसपास तो नहीं घूम रहा ये युवक-चलते-चलते चटका देता है मोबाइल
उज्जैन. पुलिस ने ऐसे चोर को धर दबोचा है, जो चलती ट्रेन में मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देता है, अगर आप भी ट्रेन का सफर कर रहे हैं और कोई अंजान व्यक्ति आपके आसपास घूम रहा है, तो सावधान रहें, क्योंकि हो सकता है वह कोई ओर नहीं बल्कि ये ही चोर हो। इसने हालही एक एटीएम को सरिये से तोडऩे की कोशिश की, लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस ने धर दबोचा।
मन में अफसर बनने की चाह
बताया जा रहा है कि इस युवक के मन में अफसर बनने की चाह है, इसके लिए वह एमपीपीएसी की तैयारी भी कर रहा है, लेकिन आश्चर्य की बात है कि वह मोबाइल चोरी करने साथ ही एटीएम चटकाने का काम भी कर रहा है, ये मामला उज्जैन शहर से सामने आया है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सरिए से काट रहा था एटीएम
जानकारी के अनुसार सागर जिले के खुरई गांव निवासी रामकुमार (38) एमपीपीएससी की तैयारी कर रहा है, वह पुलिस में अफसर बनने की चाह रखता है, लेकिन उसने अफसर बनने से पहले गलत रास्ता अपना लिया है, जिससे वह अपराध में क्षेत्र में आगे बढऩे लगा, हाल ही उसने उज्जैन शहर के नागझिरी क्षेत्र में स्थित एक एटीएम बूथ में घुसकर सरिये से तोडऩे की कोशिश की, इसी दौरान पुलिस गश्त में वह पकड़ा गया, थाना प्रभारी विक्रम सिंह के अनुसार एसआई दिनेश पटेल और आरक्षक विनोद खराटे रात में गश्त कर रहे थे, उसी दौरान रामकुमार सरिये से एटीएम तोड़ता नजर आया, जिसे गिरफ्तार कर लिया है, इसके बारे में ये भी पता चला है कि यह कई साल से चोरियां कर रहा है। हाल ही इसने हनुमान मंदिर की दान पेटी तोड़कर 700 रुपए चुराए थे, वहीं कुछ समय पहले ट्रेन में चढ़कर कई यात्रियों के मोबाइल चुरा लिए थे, जिन्होंने पकड़े जाने पर पिटकर पुलिस के हवाले भी किया था।
पत्नी की कोरोना से मौत
बताया जा रहा है कि इस युवक की पत्नी की कोरोना से मौत हो गई है, वहीं एक बेटी है, जो ननिहाल में रहती है, ये युवक लंबे समय से चोरियां कर रही है।
Published on:
28 Feb 2022 09:07 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
