कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि 14 अप्रेल को सायं 5 बजे से 7 बजे तक प्रत्येक मतदान केन्द्र पर शत प्रतिशत मतदान मेरा अधिकार पर्व का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक बीएलओ होंगे तथा सचिव , ग्राम रोजगार सहायक, आंगनबाडी एवं आशा कार्यकर्ता आयोजन के सह संयोजक होंगे। शिक्षक तथा ग्राम के अन्य कर्मचारी कार्यक्रम के सहयोगी होंगे। कलेक्टर ने मतदान केंद्र तथा परिसर की साफ सफाई, रंगोली, गुब्बारे लगाने, पारंपारिक रूप से तोरण लगाये जाने, मतदाताओं को जागरूक करने स्लोगन लिखने, पोस्टर बैनर आदि लगाने के निर्देश दिए हैं।