12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोर्ट में लंबित थे 1092 प्रकरण, 215 का हुआ निराकरण, एक करोड़ से अधिक का अवॉर्ड पारित

नेशनल लोक अदालत : जिले में 12 खण्डपीठों का किया गया था गठन

2 min read
Google source verification
नेशनल लोक अदालत : जिले में 12 खण्डपीठों का किया गया था गठन

नेशनल लोक अदालत : जिले में 12 खण्डपीठों का किया गया था गठन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार गुप्ता के निर्देशन में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। न्यायालय में लंबित कुल 1092 प्रकरण लोक अदालत में रखे गए थे, जिनमें से 215 प्रकरण निराकृत हुए। 10,28,5133 रुपए की अवार्ड राशि पारित हुई। प्रकरणों के निराकरण के लिए 12 खण्डपीठों का गठन किया गया था। जिसमें से 9 जिला न्यायालय उमरिया में 2 खण्डपीठ तहसील न्यायालय बीरसिंहपुर पाली एवं 1 खण्डपीठ तहसील न्यायालय मानपुर में गठित की गई।

जिला न्यायालय उमरिया के अंतर्गत मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों में से कुल 75 प्रकरण लोक अदालत में रेफर किये गये थे, जिसमें से 14 प्रकरणों में 5,80,5000 रूपए का अवार्ड पारित किया गया। धारा 138 के अंतर्गत 115 रेफर प्रकरणों में 21 प्रकरण निराकृत हुए तथा 4,22,7433 रुपए की राशि के अवार्ड पारित किए गए। न्यायालय में लंबित आपराधिक समनीय मामलों में 632 प्रकरण रखे गये जिसमें से 152 का निराकरण हुए तथा 13,000 रुपए का एवार्ड पारित किया गया। वैवाहिक प्रकरणों के निराकरण के लिए 11 प्रकरण रखे गये जिसमें से एक प्रकरण राजीनामा के आधार पर निराकृत हुआ। अन्य प्रकरणों में 239700 रूपए का एवार्ड पारित किया गया। सिविल प्रकरणों में 114 प्रकरण रखे गये, जिसमें से 3 प्रकरण निराकृत हुए। प्रीलिटिगेशन स्तर पर बैंक रिकवरी के 1245 प्रकरण में से 20 प्रकरण निराकृत हुये तथा 1505000 रूपए की राशि बैंकों में जमा हुई। इसी तरह नगरपालिका के जलकर के 457 प्रकरणों में से 114 प्रकरण निराकृत हुये और 317965 रूपए की वसूली की गई। संपत्तिकर में 200 प्रकरण रखे गये, जिसमें से 35 निराकृत किये गये और 272694 राशि का अवार्ड पारित किया गया। विद्युत विभाग के अंर्तगत 1622 प्रकरण रखे गए, जिसमें 171 प्रकरण निराकृत किए गए। कुल 1543340 राशि का अवार्ड पारित हुआ।

इनकी रही मौजूदगी


नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार गुप्ता द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस अवसर पर अरूण प्रताप सिंह, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश उमरिया, पुष्पराज सिंह, जिला अधिवक्ता संघ उमरिया, रामसहारे राज विशेष न्यायाधीश/तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/प्रभारी अधिकारी/नोडल अधिकारी (ने0लो0अ0), दीपक कुमार अग्रवाल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उमरिया, वीणा खलखो द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड, आशीष धुर्वे प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड, मोहन डाबर तृतीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड, पल्लवी सिंह चतुर्थ व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड, सरफराज खान द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड, राहुल सोनी (वरिष्ठ) द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड उमरिया, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।