
नौरोजाबाद के पठारी फाटक का मामला
नौरोजाबाद के पठारी फाटक के पास कोयला लोड मालगाड़ी के कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंट गई। घटना शनिवार की बताई जा रही है। बताया जाता है कोयला लोड मालगाड़ी शहडोल से कटनी की तरफ जा रही थी। घटना के बाद रेल्वे अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। घटना के बाद एन एच 43 से आवागमन बंद हो गया। इस दौरान फाटक के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। मशक्कत के बाद कपलिंग को जोड़ा जा सका। मालगाड़ी की कपलिंग टूटने की वजह से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि रेलवे ने इस घटना के तुरंत बाद ही सुधार कार्य शुरू कर दिया और किसी तरह से आवागमन शुरू हो सका।
Updated on:
28 Oct 2024 04:09 pm
Published on:
28 Oct 2024 04:09 pm
