
Assembly will be held in 230 panchayats, emphasis on women empowerment and cleanliness
उमरिया. मुख्य कार्य पालन अधिकारी जिला पंचायत ईला तिवारी ने बताया कि प्रत्येक ग्राम में 24, 25 जनवरी तथा 27, 28 जनवरी तक ग्राम सभाओं का चरणबद्ध तरीके से आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिले की 230 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा के चरण बद्ध आयोजन के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ग्राम सभाओं के आयोजन के दौरान कोविड-19 संबंधी जारी शासन के निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम सभा की सूचना ग्राम पंचायत कार्यालय के सूचना पटल तथा संबंधित गांव के सहज दृश्य स्थान पर चस्पा किए जाने के साथ ही ग्रामसभा आयोजन की संबंधित गांव में मुनादी कराने के निर्देश दिए गए है। 24, 25 जनवरी तथा 27, 28 जनवरी तक आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं के संबंध में नियमित एजेण्डा बिंदुओं के साथ स्थानीय कार्य सूची को शामिल करते हुए ग्राम सभाए आयोजित की जाएगी। इस दौरान पेंशन योजनाओं आदि पर चर्चा ,सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन विभाग की विभिन्न बाल हितैषी एवं महिला सशक्तिकरण विजन पर चर्चा, स्वच्छता अभियान के संबंध में चर्चा, ग्राम पंचायत विकास योजना का अनुमोदन एवं चर्चा, कुंओं, बावडियों एवं रूफ हार्वेस्टिंग संरचनाओं की मरम्मत, पुनर्जीवन एवं रीचार्ज पर चर्चा, शुद्ध पेयजल की नियमित उपलब्धता तथा नल-जल योजना के रखरखाव की व्यवस्था संबंधी चर्चा, स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर सुरक्षित जल के उपयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा ,बेटी बचाओ बेटी पढाओं योजना पर चर्चा, राष्ट्रीय पोषण मिशन पर चर्चा, शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में चर्चा 21 जनवरी 2022 से होने वाली ग्राम सभा में हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में प्रदाय की चर्चा, सेवाओं एवं स्वास्थ्य विभाग संबंधी योजनाओं पर चर्चा 15 वें वित्त आयोग अन्तर्गत पेयजल एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा,कोविड-19 के बचाव हेतु समस्त सावधानियों का अनुसरण पर चर्चा एवं कोविड-19 के तहत शासन स्तर से जारी निर्देशानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
23 Jan 2022 07:30 pm
बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
