4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जंगल में भालू ने किया हमला, युवक की मौत, तीन लोगों ने भागकर बचाई जान

वन्यजीव हमला: एक घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज

2 min read
Google source verification
Bear attacked in the forest, young man died, three people escaped and saved their lives

Bear attacked in the forest, young man died, three people escaped and saved their lives

उमरिया. पाली परिक्षेत्र के जंगल में जंगली भालू के हमले से एक युवक की मौत हो गई है। वहीं दूसरी घटना में पाली के नगरपालिका के वार्ड नंबर 1 दो भालू घुस आए। जिसके बाद समूचे क्षेत्र में दशहत का माहौल निर्मित हो गया। हालांकि यहां किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है। बताया गया कि छोट तुम्मी निवासी पांच युवक मुदारिया से बड़ा देव की पूजा करके वापस लौट रहे थे तभी बरमटोला बीट के पास जंगली भालू में उन पर हमला कर दिया। तीन युवक भागने में कामयाब रहे लेकिन देवी सिंह पिता हरि सिंह उम्र 40 वर्ष भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं देवी सिंह को बचाने गए गंगा सिंह पिता भरत सिंह उम्र 60 वर्ष गंभीर घायल है। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पंहुची और घायल को सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र पाली में भर्ती कराया।
अचानक बस्ती में आ गए दो जंगली भालू, नहीं हुई कोई जनहानि
जिले के पाली नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 में उस समय हड़कंप मच गया जब दो भालू घुस आए। हालांकि बताया जा रहा है कि भालूओं के बस्ती में घुसने से किसी को कोई नुकसान नहीं है। जैसे ही मंगलवार की सुबह भालूओं के बस्ती में आने की खबर लोगों को लगी तो धीरे-धीरे लोगों की भीड़ वहां इक_ा होने लगी। लोगों को इक_ा देखकर एक भालू तो जंगल की ओर भाग गया, लेकिन दूसरा भालू खेत में फंस गया। बाद में हो-हल्ला करके दूसरे भालू को भी जंगल की ओर भगाया गया। पाली नगर पालिका उपाध्यक्ष रामधनी प्रधान ने बताया कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है लेकिन अगर इसी तरह जंगली जानवर आवासीय क्षेत्रों में घूमते रहे तो कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। रामधनी प्रधान ने कहा कि जंगलों में जो आग लग रही है उसी वजह से अब जंगली जानवर रहवासी क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जंगलों को आग से बचाना होगा। उन्होंने वन विभाग से भी अपील की है कि जो सुरक्षा के लिए जंगलों में फेंसिंग लगवाई गई थी वह अब टूट चुकी है जिसके कारण जंगली जानवर जंगलों से निकलकर रहवासी इलाकों में आ रहे हैं। रामधनी ने वन विभाग से फेसिंगों को दुरुस्त कराए जाने मांग की है।