12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेरे लगने के पहले ही नाबालिग वर-वधू को मंडप से उठाया

पुलिस व राजस्व विभाग ने रोक दी शादी

2 min read
Google source verification
Before taking recourse, the minor groom-bride picked up from the pavil

Before taking recourse, the minor groom-bride picked up from the pavil

उमरिया/बिरसिंहपुर पाली. पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटी तुममी के भूमियान टोला में बिना विवाह योग्य हुए वर वधु जोड़ा की शादी चुपचाप कराई जा रही थी जिसकी खबर मिलते ही नायब तहसीलदार सिद्धार्थ गौतम पुलिस व महिला बाल विकास विभाग की टीम ने शादी के फेरा होने के पूर्व ही विवाह में रोक लगा दी। जानकारी के मुताबिक पाली थाना क्षेत्र के छोटी तुम्मी के भूमियान टोला में रहने वाले मनोहर बैगा की बेटी की शादी अनूपपुर जिला के मिट्ठू महुआ टोला निवासी लमुआ बैगा के बेटे के साथ तय हुई थी। विवाह तय होने के बाद बारात आई और शादी की रस्में आरम्भ होने के पूर्व किसी ने इस बात की जानकारी मंगठार चौकी पुलिस को दे दी जहां पुलिस ने उक्त जानकारी एसडीएम पार्थ जयसवाल से साझा की। एसडीएम ने तत्काल एक टीम गठित कर नायब तहसीलदार सिद्धार्थ गौतम, पटवारी राजेश, महिला बाल विकास विभाग के श्रीशुक्ला, प्रधान आरक्षक ब्रजेन्द्र उरमलिया, आरक्षक नितेश सोलंकी, अखिलेश्वर तिवारी को मौके पर भेजा तो जांच में यह बात सामने आई कि वर वधू की उम्र निर्धारित विवाह योग्य नही है जहां दोनों पक्षों को ग्राम के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की मौजूदगी में समझाइश दी गई कि वह विवाह योग्य होने पर ही यह विवाह संपन्न कराएं। बताया गया है कि अधिकारियों के समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने विवाह की रस्म रोककर भरोसा दिया कि वह तय उम्र में ही यह विवाह संपन्न करेंगे जिसके बाद बारात वापस अपने ग्रह ग्राम लौट गई। उल्लेखनीय है कि राजस्व पुलिस व महिला बाल विकास विभाग की इस संयुक्तकार्रवाई से बालिका वधू होने से बच गई।
शिकायत न करने पीडि़त परिवार पर दबाव बना रहे जनप्रतिनिधि
उमरिया. मंगलवार-बुधवार की दरमियानी बीती रात तकरीबन 3 बजे गरीब परिवार की आदिवासी नाबालिक युवती को आरोपी युवक ने बहन की ज्यादा तबीयत खराब होने के नाम पर अस्पताल ले जाने को लेकर दोपहिया वाहन से गया और रास्ते में बुरी नियत से उसे अस्पताल न ले जाकर दूसरे रास्ते ले जाकर मुंह काला किया है। घटना के बाद देर रात किसी तरह नाबालिका घर पहुंची है। घटना के बाद घर पहुंचकर युवती ने आपबीती बताई है पर दुर्भाग्यवश अब घटना के बाद स्थानीय जन प्रतिनिधि शिकायत न करने का दबाव बना रहे है।
बताया जाता है कि इंदवार थाना अंतर्गत ग्राम न्यू जोबी से अपने बड़ी बहन की तबियत खराब होने पर उसकी छोटी बहन उसके ससुराल ग्राम पढखुड़ी आयी हुई थी। देर रात बड़ी बहन की तबियत खराब होने पर उसके ससुर ने स्थानीय संदीप विश्वकर्मा को अपनी दोपहिया वाहन लेकर अस्पताल ले जाने के नाम पर घर पर बुलवाया। कुछ देर में युवक पहुंचा और ससुर एवं उसकी बहु को अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर के बाद आरोपी युवक पुन: घर पहुंचा और छोटी बहन को बताया कि बड़ी बहन की ज्यादा तबियत खराब है, तुम्हे अस्पताल बुलाया है। यह कहकर आरोपी युवक नाबालिग को अपनी दोपहिया वाहन से अस्पताल न ले जाकर अन्यत्र चला गया।
इस बीच देर तक नाबालिग का कही कुछ पता न चलने से ससुर ने 100 नम्बर डायल कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। बताया जाता है कि लापता नाबालिग कुछ देर बाद रोते बिलखते घर पहुंची है और परिवार जन को आपबीती सुनाई। पीडि़ता की माने तो आरोपी युवक अस्पताल न ले जाकर दूसरे मार्ग में ले गया और जबरन दुष्कर्म किया है। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि अपने वर्चस्व का फायदा उठाकर पीडि़त परिवार पर शिकायत न करने का दबाव बना रहे है।