10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थाना के प्रभार में असमंजस की स्थिति

सीएमओ आभा त्रिपाठी ने ग्रहण किया पदभार

2 min read
Google source verification
Confusion in the charge of police station

Confusion in the charge of police station

उमरिया. पाली थाना में पदस्थ नगर निरीक्षक आर के बैश के अनूपपुर जिला स्थानांतरण के बाद थाना प्रभारी की कमान इन दिनों सब इंस्पेक्टर अस्तीक खान के हाथों में है। थाना में नए नगर निरीक्षक की पदस्थापना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। बताया जाता है कि सोहागपुर थाना में पदस्थ रहे टीआई राजेश चंद्र मिश्रा पाली के नगर निरीक्षक होंगे, लेकिन अभी तक जिले में उनकी आमद होने के बाद उनकी पदस्थापना नही हुई है। वहीं यह बात भी सामने आ रही है कि अनूपपुर जिले में पदस्थ टीआई नरेंद्र पाल अभी उमरिया जिले में अपनी आमद नही दर्ज कराए है। सूत्रों के मुताबिक पाली थाना प्रभारी पद के लिए उनका नाम भी प्रस्तावित है। बताया जाता है कि पाली नगर निरीक्षक पद में पदस्थापना हेतु क्षेत्रीय विधायक मीना सिंह व सांसद ज्ञान सिंह अपनी राय भी व्यक्त कर चुके है। सूत्र बताते है कि दोनों नगर निरीक्षक को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है, लेकिन दोनों नगर निरीक्षकों के नाम पर क्या तय होता है यह तो आगे समय तय करेगा।
इनका कहना है
टीआई राजेश चंद्र मिश्रा उमरिया मुख्यालय में आमद दे चुके है वही टीआई नारेन्द्र पाल अभी नही आये हैं। जैसे ही वह आ जाते है तभी तय होगा कि किसको कहां की जिम्मेदारी दी जाए।
डॉ. असित यादव, पुलिस अधीक्षक, उमरिया।

बिरसिंहपुर पाली. पूर्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटेल के उमरिया स्थानांतरण होने के बाद पाली में नए सीएमओ आभा त्रिपाठी की पदस्थापना की गई है, जिन्होंने नपा पाली का प्रभार संभाल लिया है। एक चर्चा में उन्होंने बताया कि वह नगर विकास को प्राथमिकता देकर कार्य करेंगी। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ चिन्हित हितग्राहियों को निर्धारित समय सीमा में मिले यह उनका सदैव प्रयास रहेगा। गौरतलब है कि नपा अधिकारी आभा त्रिपाठी इसके पूर्व जिला कोषालय विभाग में पदस्थ थी, यह पहली बार है जब उन्हें सीएमओ का पदभार दिया गया है। नवागत सीएमओ के पदभार ग्रहण करने के उपरांत नगर पालिका अध्यक्ष उषा कोल व पार्षदों सहित युवा मोर्चा नेता श्रीधर राव, प्रदीप सोनकर ने आत्मीय स्वागत कर नगर विकास में परस्पर सहयोग बनाये रखने की बात कही।