
Death of a young man by the collision of wildlife
उमरिया. अज्ञात वन्य प्राणी की टक्कर से हुये हादसे में कुछ ही घण्टे में बाइक सवार की मौत हो गयी है। पथरहटा निवासी प्रकाश तिवारी ने बताया कि रविवार की रात तकरीबन 8 बजे चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम अचला निवासी गुड्डा पिता ददुवा सिंह उम्र 32 वर्ष बांका, सलैया मार्ग से अपनी दोपहिया वाहन में सवार होकर वापस अपने घर ग्राम अचला आ रहे थे, इसी बीच वन क्षेत्र से सटे इस मार्ग में फारेस्ट नाका के करीब अज्ञात वन्य प्राणी की उनकी दोपहिया से जोरदार टक्कर हो गयी। जिससे उनकी दोपहिया अनियन्त्रित हो गया और वो वही गिर गए। इस घटना में उनके सिर में गम्भीर चोट आई थी, और काफी मात्रा में घटना स्थल पर रक्तस्राव भी हो गया था। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहा प्राथमिक उपचार कर घायल को रविवार की देर रात जबलपुर रेफेर किया गया था, परन्तु देर रात जबलपुर उपचार से पूर्व ही रास्ते में मौत हो गयी। घटना की जानकारी के बाद से ही पूरे गांव में जहां अज्ञात वन्य प्राणी की दहशत और घटना से मातम पसरा है। बताया जाता है कि दुर्घटनाग्रस्त दोपहिया में अज्ञात वन्य प्राणी के बाल आदि पाए गये है, जिससे वन्य प्राणी के टक्कर से हुई है। मौत की चर्चा स्थानीय ग्रामीणों के बीच बनी हुई है।
बिरसिंहपुर पाली. एमपीईबी कालोनी के स्वागत गेट के पहले विद्युत पोल में करंट फैल जाने से एक मवेशी की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक विद्युत पोल में विद्युत कर्मचारियों के द्वारा खुली बिजली तार छोड़ दी गई थी, जो वहीं से गुजर रहे मवेशी को अपने चपेट में ले लिया। जिससे उस मवेशी की घटना स्थल में ही मौत हो गई। बताया गया है कि यहां विद्युत पोल में कई जगह खुली तार छूटी हुई है। जिसमे करंट का प्रवाह बना रहता है, लेकिन विभाग के आलाधिकारी मेंटिनेंस कार्य के दौरान उन खुली तारों को सुरक्षित नही कराते, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की उम्मीद है।
कोयला से लदा ट्रक पलटा
उमरिया. रविवार सोमवार की दरमियानी रात हाइवे मार्ग में बरमबाबा के समीप कोयले से भरा अनियन्त्रित ट्रक दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गया। इस घटना में ट्रक के परखच्चे उड़ गये है। घटना को लेकर बताया जाता है कि देर रात अनियन्त्रित ट्रक अज्ञात कारणों से पहले तो सडक़ के बगल में लगे पेड़ से टकराया और बाद में हादसे का शिकार हो गया। इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी है।
Published on:
12 Jun 2018 05:44 pm
बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
