
Incentive amount of 7.48 crores sent in one click
उमरिया. किसान के पसीने की पूरी कीमत देने के लिए मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत मुख्यमंत्री ने जबलपुर आयोजित किसान सम्मेलन में रबी में गेहूं के उपार्जन पर 265 रुपये प्रति क्विंटल उत्पादकता प्रोत्साहन राशि एक क्लिक के माध्यम से जिले के 7613 किसानो 7.48 करोड 17 हजार करोड़ रुपये की राशि डाली गई है, जिसका लाईव सीधा प्रसारण प्रदेश के समस्त 51 जिलों में किया गया। जहां लाखों किसानो ने लाभ उठाया। इस अवसर पर बांधवगढ़ विधायक, कमिश्नर जेके जैन, कलेक्टर माल सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव, सीईओ जिला पंचायत आशीष वशिष्ट, मनीष सिंह, मिथिलेश मिश्रा, धनुषधारी सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी गण सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कृषक गण उपस्थित रहें। सीएम ने कहा कि किसानों ने कभी सोचा भी नही होगा कि उपार्जन के भुगतान के पश्चात राशि खाते मे मिलेगी, लेकिन प्रदेश सरकार ने 265 रूपये प्रति क्विटल की अतिरिक्त राशि किसानों के खाते में डाला है मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना कार्यक्रम में विधायक, कमिश्नर, कलेक्टर, सीईओ सहित अन्य जनप्रतिनिधियो ने गेहूं उपार्जन का लाभांश किसानो को वितरित किया। प्रमाण पत्र पाने वालों में मिथिलेश मिश्रा, रूद्रप्रताप सिंह निवासी नरवार, दिनेश प्रताप सिंह पिता यदुवंश प्रताप सिंह सलैया, दशरथ सिंह पिता ब्राकोदर सिंह ओबरा, जय कुमार सिंह पिता ललन सिंह ओबरा, जय सिंह पिता ललन सिंह, भूपेंद्र सिंह समाइल खान, अनिल कुमार पिता राम किशोर पयासी चंदिया, मोतीलाल पिता बद्री प्रसाद अचला, ईश्वरदीन पिता मुस्सी गडारी निवासी टेकन, राम स्वरूप यादव पिता वृंदावन यादव निवासी देवरा सहित अन्य कई कृषक शामिल रहे। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदेश मे हुए विकास की छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें सडक़, बिजली, खेती, भावांतरण भुगतान योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, उन्नत कृषि तकनीक, स्वच्छ भारत मिशन, स्कूल चले हम अभियान, पेयजल, मुख्यमंत्री ग्रामीण नल जल योजना, मुख्यमंत्री असंगठित मजदूरों का पंजीयन, उज्जवला योजना के तहत दिए जा रहे गैस कनेक्शन, छात्रवृत्ति, मेधावी छात्रवृत्ति, महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे अभिनव प्रयोग, खेल गतिविधियों को बढ़ावा, जैविक खेती शामिल है।

Published on:
11 Jun 2018 05:44 pm
