11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेश सरकार से नाखुश है जनता

नेता प्रतिपक्ष ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना

2 min read
Google source verification
State Government is unhappy with the public

State Government is unhappy with the public

उमरिया. जिले के मानपुर में आयोजित पंच-सरपंच सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि चौदह वर्षों में भाजपा की कारगुजारियों ने मप्र को समस्याओं की दलदल में झोंक दिया है। शायद ही कोई ऐसा वर्ग होगा जो इस सरकार से संतुष्ट हो। और तो और खुद उसके अपने ही लोगों को अब घुटन महसूस हो रही है। यही कारण है कि रोजाना दर्जनों नेता भाजपा को छोड़ कर कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य को शोषण, अन्याय, भ्रष्टाचार और गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिये अब परिवर्तन जरूरी हो चला है। क्योंकि भाजपा सरकार किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य तो नहीं दे रही है बल्कि उनके सीनों पर गोलियां चलवा रही है।
सम्मेलन मे पूर्व जिला पंचायत सदस्य महिपाल बैगा सहित कई लोगों ने भाजपा छोड़ कर कांग्रेस की सदस्यता ली।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक अजय सिंह, रीवा जिला पंचायत के अध्यक्ष अभय मिश्रा, पूर्व विधायक अजय सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा, पं. गंगाशरण द्विवेदी, सतना जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप मिश्रा, शहडोल जिलाध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह, पूर्व विधायक शकुंतला प्रधान, बलवंत सिंह, रामकिशोर चतुर्वेदी, अमृतलाल यादव, त्रिभुवन प्रताप सिंह, महिला जिलाध्यक्ष अनिता सिंह, ओपी द्विवेदी, सुभाषनारायण सिंह, सुरेश सिंह, ललिता प्रधान, मो. असलम, राजीव सिंह, शिशुपाल सिंह सहित हजारों की संख्या मे पंच-सरपंच, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। मंच का संचालन मप्र किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने किया।
नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का होगा वितरण
उमरिया. जिले के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 वीं से कक्षा 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र 2018-19 में नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक के व्यवस्थित वितरण के लिए आयुक्त लोक शिक्षण ने समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा है कि पाठ्य पुस्तक वितरण के लिए जिला स्तर पर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति गठित की जाये। पाठ्य पुस्तकें निश्चित समय सीमा में वितरित की जायें। शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए जिले से ऑनलाईन की गई मांग के अनुसार पाठ्य पुस्तकों का मुद्रण कराया गया है। पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा डिपो से विकासखण्ड स्तर पर पाठ्य पुस्तकें पहुंचायी जा रही हैं। पाठ्य पुस्तकों का वितरण प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय जन-प्रतिनिधि की मौजूदगी में किया जायेगा।