
महीनों से अस्पताल में नहीं हैं डॉक्टर
मानपुर . सरकार लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिवर्ष करोडों रुपये का बजट उपलब्ध करा रही है ताकि जरूरतमंदो को सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो सके । बावजूद इसके मरीजों को समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। कुछ ऐसी ही स्थिति जिले के मानपुर स्वास्थ केन्द्र की है। जहां बीते डेढ महीने से चिकित्सकों का अभाव बना हुआ है । जिसे लेकर जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए है। चिकित्सकों के अभाव में लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नही मिल पा रही हैं। जिसके चलते झोलाछाप चिकित्सकों का कारोबार फल-फूल रहा है। यह झोलाछाप डॉक्टर भी इसका भरपूर फायदा उठाकर अनाप शनाप दवाई धडल्ले से कर रहे हैं और मरीजों से मनमाफिक पैसा ऐंठने से कोई गुरेज नही करते। Óमरता क्या न करताÓ की तरह लोग प्रशासनिक मनमानी के शिकार है।
निर्देश भी नहीं मान रहे अधिकारी और डॉक्टर
बीते कई सप्ताह से चिकित्सकों के अभाव से जूझ रहे मानपुर अस्पताल की जानकारी जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी उमरिया को हुई तो उन्होंने दिखावे के लिए जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टरों को क्रम बार क्रम एक एक दिन की ड्यूटी मानपुर अस्पताल के लिए लगा दी। लेकिन लचर प्रशासनिक व्यवस्था का डॉक्टरों ने बखूबी मखौल उड़ाया और और एक भी डॉक्टर मानपुर अस्पताल में सेवा देने नहीं पहुंचे। स्वास्थ सुविधा से वंचित मरीज व उनके परिजन परेशान हैं। बताया जा रहा है कि जिन डाक्टरों की मानपुर अस्पताल में क्रम बार ड्यूटी लगाई गई थी उनमे डॉ के सी सोनी, डॉ रश्मि द्विवेदी, डॉ प्रमोद द्विवेदी, डॉ सरफराज अहमद, डा एस के निपाने, डॉ् सीपी शाक्य, डा ऋचा गुप्ता, डॉ एल एन रुहेला, डॉ दीपाक्षी सिंह शामिल है। इधर स्वास्थ्य सुविधा से वंचित हो रहे लोग बेहद परेशान है। जिसका झोलाछाप डाक्टर व प्राईवेट प्रेक्टिस करने वाले फायदा उठाने में कोई कोर कसर नहीं छोंड़ रहे हैं। यह कोई मानपुर स्वास्थ केन्द्र का नहीं बल्कि जिले भर के सभी स्वास्थ केन्द्र चिकित्स्कों की कमी से जूझ रहे हैं। समुचित स्टाफ व सुविधाओं के अभाव के चलते स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से लडखड़़ा रही है। जिसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। स्वास्थ सुविधाओं को बहाल करने प्रशासनिक स्तर पर अभी तक कोई ठोस पहल भी नहीं की जा रही है।
Published on:
02 Nov 2019 06:02 pm
बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
