2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक पेड़ मां के नाम अभियान: पर्यावरण की सुरक्षा और समृद्धि के लिए रोपे गए 52 हजार से अधिक पौधे

वन परिक्षेत्र चंदिया में कलेक्टर, सीइओ व डीएफओ ने रोपित किए पौधे

2 min read
Google source verification
वन परिक्षेत्र चंदिया में कलेक्टर, सीइओ व डीएफओ ने रोपित किए पौधे

वन परिक्षेत्र चंदिया में कलेक्टर, सीइओ व डीएफओ ने रोपित किए पौधे

एक पेड़ मां के नाम अभियान पर्यावरण की सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित है। एक पेड़ मां के नाम अभियान आक्सीजन की मात्रा बढ़ाने, धरती का तापमान कम करने, भूजल स्तर को ऊपर लाने और प्रदूषण नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान करने में समर्थ होगा। उक्त आशय के विचार कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने वन परिक्षेत्र चंदिया में आयोजित एक पेड मां के नाम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि पेड़ों की संख्या कम होने पर वातावरण में प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। मानव जीवन के लिए जल एवं वायु दोनों आवश्यक है। इसलिए आवश्यक है कि जिले को प्राप्त 12.5 लाख लक्ष्य की पूर्ति के लिए सभी जन आगे आएं और इस पुनीत कार्य में बढ चढकर हिस्सा लेते हुए पौधरोपण अवश्य करें। सीइओ जिला पंचायत अभय सिंह ओहरिया ने कहा कि 6 जुलाई को एक पेड मां के नाम अभियान के तहत 52 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया है, जिसमें व्यपारियों, समाज सेवियों, स्वयं सेवी संस्थाओ ने भाग लिया। ग्राम पंचायत स्तर पर सुवस्थित ढंग से पौधों का रोपण कराया जा रहा है, ताकि पौधो जीवित रह सकें। पौधरोपण के साथ उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया जा रहा है। डीएफओ विवेक सिंह ने कहा कि पौधरोपण आज की आवश्यकता है। एक पेड़ मां के नाम अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान को जनता ने पूरे उत्साह के साथ अपनाया है और यह अभियान लगातार एक नई हरित क्रान्ति का रूप ले रहा है। वन परिक्षेत्रों में इमारती, सागौन के साथ फलदार पौधों का रोपण किया जा रहा है। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन करते हुए वनमंडलाधिकारी कुलदीप त्रिपाठी ने कहा कि जिले को प्राप्त 12.5 लाख पौध के लक्ष्य में 9 लाख पौधों का रोपण वन विभाग द्वारा किया जा रहा है। सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।