25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रामीणों को कुचलकर मारने वाले हाथी को अब मिलेगी ऐसी सजा, कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ाया

MP News : 2 ग्रामीणों को कुचलककर मारने वाले जंगली हाथी को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और वन विभाग की संयुक्त टीम ने आखिरकार रेस्क्यू कर लिया है। बताया जा रहा है कि अब इस जंगली हाथी को लोगों को मारने की सजा भी दी जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उमरिया

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 4 Nov 2024, 11:09 AM IST

MP News

MP News :मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में 2 ग्रामीणों को कुचलककर मारने वाले जंगली हाथी को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और वन विभाग की संयुक्त टीम ने आखिरकार रेस्क्यू कर लिया है। बताया जा रहा है कि अब इस जंगली हाथी को लोगों को मारने की सजा भी दी जाएगी। सजा के तौर पर पकड़े गए हाथी को कम से कम 6 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद इसे विभागीय कार्यों के लिए ही रख लिया जाएगा।

आपको बता दें कि जिले के अंतर्गत आने वाले चंदिया से लगे ग्राम देवरा और बांका बरही के जंगलों से कड़ी मशक्कत के बाद इस जंगली हाथी का रेस्क्यू किया जा सका है। रविवार की सुबह से ही वन विभाग हाथी की तलाश में जुटा हुआ था। लंबी जद्दोजहद के बाद अब आखिरकार वन अमले को हाथी का सफल और सुरक्षित रेस्क्यू करने में सफलता मिल गई है। बताया जा रहा है कि, ग्रामीणों की हत्या करने वाला ये वही हाथी है, जिसके झुंड के 10 सदस्यों की हालही में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है। बताया जा रहा है कि ये हाथी झुंड से बिछड़ गया था, जिसे अब रेस्क्यू दल ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली कोर जोन से पकड़ा है।

यह भी पढ़ें- अब MP में बनेगा Elephant Corridor, जनहानि पर 25 लाख मुआवजे का प्रावधान, जानें CM के फैसलों की खास बातें

हाथी पकड़ने में रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी

बताया जा रहा है की बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगे चंदिया वन परिक्षेत्र में इस जंगली हाथी ने दो लोगों को कुचलकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही वन विभाग की टीम हाथी की तालाश में जुटी हुई थी। कड़ी मशक्क्त के बाद विभाग के अमले को सफलता मिली और हाथी का रेस्क्यू किया गया।