
Exercise to strengthen the security circle Naunihalon
उमरिया. कोरोना संक्रमण से लड़ाई में प्रशासन, समाज सेवियों के साथ आमजन सारी हिदायतों का अनुपालन कर सक्रिय प्रयास कर रहे हैं।
आमजनो को विभिन्न अत्यावश्यक जरूरतों के लिए भी कम से कम बाहर निकलना पड़े इसके लिए घर पहुंच सेवा को भी जिला प्रशासन द्वारा सतत रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में मां ज्वाला स्वसहाता समूह सिगुड़ी द्वारा केन्द्र में दैनिक उपस्थित होने वाले बच्चों के घर- घर जाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रानी मिश्रा, सिगुड़ी-2 द्वारा पंजीरी बांटने का काम किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा नौनिहालों को पोषण आहार उनके घरों में भी उपलब्ध कराकर उनके सुरक्षा घेरे को और सुदृढ़ किया जा रहा है। इन विषम परिस्थितियों में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका इस जिम्मेदारी का पूरी तत्परता एवं मनोयोग से निर्वहन कर रही हैं। पोषण आहार के रूप में दिए जाने वाले खाद्य पदार्थ लड्डू, पंजीरी आदि के निर्माण एवं वितरण में सोशल डिस्टेंसिंग मानको का भी ध्यान रखा जा रहा है।
इसके साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण आहार वितरण के दौरान बच्चों एवं उनके अभिभावको को कोरोना संक्रमण से संरक्षण के लिए बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी देकर, अपेक्षित सावधानियां बरतने की समझाइश भी दी जा रही है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य जांच में भी स्वास्थ्य दल को सहयोग प्रदान किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की है कि विषम परिस्थितियों में यह आवश्यक है कि सभी नागरिक प्रशासन को सतत रूप से सहयोग प्रदान करें एवं कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए आवश्यक एहतियात बरतें और अपने साथ ही दूसरों का ख्याल रखते हुए कार्य करें।
Updated on:
18 Apr 2020 06:01 pm
Published on:
18 Apr 2020 06:01 pm
