20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसानों को दी योजनाओं की जानकारी, खेती की उन्नत तकनीक व नवाचारों से कराया अवगत

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत घघरी में कार्यक्रम आयोजित, ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जा रहे शिविर

less than 1 minute read
Google source verification
विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत घघरी में कार्यक्रम आयोजित, ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जा रहे शिविर

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत घघरी में कार्यक्रम आयोजित, ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जा रहे शिविर

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत घघरी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहायक संचालक मत्स्य विभाग आशीष नायक ने किसानों के हित में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा योजनाओं का लाभ उठाने की अपील उपस्थित किसानों से की।


इसी तरह उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डा के के पांडेय, कृषि विज्ञान केंद्र उमरिया के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा के पी तिवारी, जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक सेवकराम सोनवानी, उप संचालक कृषि संग्राम सिंह मरावी ने भी किसानों को संबोधित करते हुए योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। किसानों को खेती की उन्नत तकनीक, नवीन किस्म के बीज, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, खेतों की मिट्टी परीक्षण उन्नत कृषि यंत्र की जानकारी दी गई।


आज इन ग्रामों में होंगे कार्यक्रम


उप संचालक कृषि संग्राम सिंह मरावी ने बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत 12 जून को विकासखण्ड पाली में ग्राम पंचायत मलियागुड़ा, गोरइया, बेली, करकेली विकासखंड के ग्राम पंचायत बिछुवा, अतरिया, निगहरी, मानपुर विकासखण्ड के भमरहा, करौदीटोला, बिजौरी में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कृषकों को बीज की जानकारी, योजना की जानकारी, कृषि यंत्र की जानकारी दी जाएगी। साथ ही स्वाइल हेल्थ कार्ड, मिट्टी परीक्षण, आधार लिंक, आधार अपडेट, ईकेवाइसी, के.सी.सी का कार्य किया जाएगा।