8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुपोषण से मुक्ति दिलाने बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयों का किया वितरण

ग्रामीण अंचलों में विशेष शिविरों का आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification
ग्रामीण अंचलों में विशेष शिविरों का आयोजन

ग्रामीण अंचलों में विशेष शिविरों का आयोजन

जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए शहडोल संभाग की कमिश्नर सुरभि गुप्ता एवं कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेक्टर स्तर पर कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार तथा गंभीर बीमारियों की संभावना के परीक्षण के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन 5 मई से किया जा रहा है।


जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि 5 मई को परियोजना उमरिया -1 सेक्टर निगहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत निगहरी में, परियोजना उमरिया 2 सेक्टर करकेली अंतर्गत सामुदायिक भवन करकेली, परियोजना मानपुर सेक्टर चिल्हारी अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्र चिल्हारी में, मानपुर परियोजना के सेक्टर पाली अंतर्गत पोषण पुनर्वास केंद्र पाली में शिविर आयोजित किया गया। सेक्टर स्तर पर आयोजित शिविर में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक दवाइयों, प्रोटीन, बिटामिन, आयरन आदि की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई। शिविर में परियोजना अधिकारी उमरिया क्रमांक 2 सुनेंद्र सदाफल, परियोजना अधिकारी उमरिया क्रमांक 1 अंजू सिंह पोर्ते सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।