
उमरिया. उमरिया में पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच भिड़ंत के कारण बवाल हो गया है। बवाल में कुछ पुलिसकर्मियों और आंदोलनकारियों के घायल होने की खबर भी है। बवाल की स्थिति उस वक्त बनी जब गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता शहर के मुख्य चौराहे पर जाम लगाए हुए थे। पुलिस समझाने पहुंची तो आंदोलनकारी उग्र हो गए और पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठियां बरसाईं और आंदोलनकारियों को तितर बितर किया।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने किया रोड जाम
उमरिया में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेता राधेश्याम ककोड़िया के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शहर के रेलवे स्टेशन चौराहा (रानी दुर्गावती चौक) पर जमा हुए थे और यहीं पर सड़क को पूरी तरह से जाम कर सड़क पर बैठ गए। सड़क पर आंदोलनकारियों के बैठने के कारण रोड पूरी तरह से जाम हो गया और करीब 4 घंटे तक राहगीरों को परेशानियों को सामना करना पड़ा। पुलिस अधिकारी आंदोलनकारियों को समझाने पहुंचे तो आंदोलनकारी उग्र हो गए और पुलिसकर्मियों से ही भिड़ गए।
देखें वीडियो-
पुलिस ने भांजी लाठियां
आंदोलनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच भिड़ंत होने के कारण कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी और आंदोलनकारियों को रोड से तितर-बितर कर प्रदर्शन को खत्म कर रोड से यातायात को फिर से शुरु कराया। खबर है कि इस घटना में एक एएसआई सत्यदेव यादव घायल हो गए हैं। वहीं कुछ और पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। एसडीओपी के साथ भी झूमाझटकी होने की खबर है।
देखें वीडियो-
Published on:
26 Sept 2023 07:38 pm
बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
