
Illegal liquor sold in villages
उमरिया/घुनघुटी. नशे के लिए समाज में शराब, गांजा, गुटखा, तंबाकू और धुम्रपान जैसे मादक पदार्थ का उपयोग किया जा रहा है। इसी कड़ी में क्षेत्र के 95फीसदी गांव में शराब ठेकेदारों द्वारा अवैध रूप से बिना रोकटोक के शराब बेची जा रही है। वहीं घुनघुटीअंग्रेजी दुकान में खुलेआम देशी शराब बेंची जाती है। साथ ही घुनघुटी के आसपास कई गांवों में दिन-रात अवैध शराब बेची जाती है। जिससे गांवों में अपराधों में वृद्धि हो रही है। बताया गया है कि आसानी से शराब उपलब्ध हो जाने से भोले-भाले ग्रामीण शराब की लत में उलझते जा रहे हैं। ऐसा नहीं है कि पुलिस इस कारोबार से अनजान है, मगर उसकी चुप्पी कई संदेहों को जनम दे रही है। बताया गया है कि घुनघुटी से खुलेआम मोटर साइकिल से शराब भेजना शुरू हो जाता है। मांग की गई है कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर शीघ्र प्रतिबंध लगाया जाए।
बिरसिंहपुर पाली. मंगठार पाली रोड ग्राम गोरैया में स्थित मेसर्स बिरासनी फिलिंग पेट्रोल पंप का निरीक्षण एसडीएम पार्थ जैसवाल द्वारा किया गया। जिसमे डेंसिटी, फिल्टर पेपर टेस्ट, क्वांटिटी टेस्ट व पंजी, मीटर सहित अन्य जांच किया गए। जांच के दौरान स्टॉक पंजी और डीप मीटर के बीच 278 लीटर पेट्रोल का अंतराल पाया गया। जिसमे पंचनामा तैयार कर अग्रिम करवाई के लिऐ प्रस्तावित किया गया। वही पेट्रोल पंप में साफ-सफाई, पेयजल, शिकायत पुस्तिका का समाधान की समझाइश दी गई। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार सिद्धार्थ गौतम, हल्का पटवारी राजेश उपस्थित रहे।
सांई बाबा की प्राण प्रतिष्ठा 13 को
बिरसिंहपुर पाली. स्थानीय स्टेट बैंक तिराहे के पास स्थित शिर्डी सांई बाबा की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा की 13वीं वर्षगांठ मनाया जायेगा। यह धार्मिक कार्यक्रम 13 व 14 मई को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। बताया गया कि 13 मई को बाबा की पालकी यात्रा एवं शोभा यात्रा निकाली जायेगी। जो शाम 5 बजे से शहर का भ्रमण करते हुये पुन: मंदिर प्रांगण में समाप्त होगी। इसके ठीक अगले दिन पूजन एवं विशाल भंडारे का सुबह 9 बजे आयोजित होगा। साथ ही मंदिर प्रांगण में रात्रि 8 बजे बाहर से आये भजन गायकों द्वारा सांई भजन का कार्यक्रम आयोजित होगा। भक्तजनों से अपील की गई है कि इस धार्मिक आयोजन में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

Published on:
11 May 2018 05:50 pm
बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
