4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुदाई में मिली भगवान विष्णु की कल्चुरीकालीन प्रतिमा

नृत्यांगना सौन्दर्य में है प्रतिमा

less than 1 minute read
Google source verification
Kalchuri period statue of Lord Vishnu found in excavation

Kalchuri period statue of Lord Vishnu found in excavation

उमरिया. जिले के चंदिया अंतर्गत वार्ड क्रमांक 6 में खुदाई के दौरान प्राचीन प्रतिमा मिली है। प्रतिमा भगवान विष्णु की नृत्यांगना सौन्दर्य में है। हालांकि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह प्रतिमा कितनी प्राचीन है। बहरहाल सूचना जिला प्रशासन को दी गई है। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निर्देश पर चंदिया पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने प्रतिमा को लेकर जांच के लिए पुरातत्व विभाग भेजने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 6 निवासी अधिवक्ता दिनेश अग्रवाल भवन निर्माण के लिए खुदाई करा रहे थे। इसी दौरान पत्थर में उकेरी यह प्रतिमा नजर आई। जिसे बाहर निकालकर अधिकारियों को सूचना दी गइ्र। गौरतलब है कि चंदिया से सटे ग्राम पथरहटा में कई वर्षो से खुदाई के दौरान मूर्तियों के मिलने का इतिहास रहा है। यहां कई प्राचीन प्रतिमाएं आज भी विद्यमान है। साथ ही बताया जा रहा है कि आज भी खुदाई के दौरान यहां बड़े स्तर पर प्राचीन प्रतिमाएं व सिलालेख मिलते हैं। सोमवार को मिली यह प्रतिमा 10 वीं सदी कलचुरीकालीन विष्णु प्रतिमा बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यहां कर्णदेव का शासन रहा। बाद में कलचुरी फिर चेन्दी राजाओं का राज्य हुआ। कालांतर में चन्देल गोंड राज्य रहा। चेन्दी राज्य की सीमा महानदी रही है। चेन्दी राजाओं के नाम पर ही चंदिया का नाम भी आधारित है। जानकारों की मानें तो उमरिया व इसके आस-पास के क्षेत्रों में पूर्व में भी खुदाई के दौरान 10-11 वीं सदी की प्रतिमाएं ज्यादा मिली हैं।