निरीक्षण के समय सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ओहरिया, प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी डा अभय पाण्डेय, मास्टर ट्रेनर सुशील मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मतदान दल ईवीएम का संचालन करके देख लें, ताकि मतदान दिवस के दिन किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना मतदान दलों को नहीं करना पड़े। मतदान दल की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन में मतदान दलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसके लिए मतदान दलों को निर्वाचन प्रक्रिया से भली भांति अवगत होना आवश्यक है। मतदान के पूर्व की तैयारियों से लेकर मतदान दिवस तथा मतदान का समय समाप्त होने के पश्चात एवं मतलेखा तैयार करने की जानकारी से अवगत होना आवश्यक है। सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ओहरिया ने प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान दल में संलग्न शासकीय सेवक पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करें। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का भली भांति अध्ययन कर लें तथा प्रशिक्षण के दौरान अपनी शकांओं का समाधान भी अनिवार्य रूप से कर लें।