1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

१२१ मरीजों पर हुए सवा करोड़ से ज्यादा खर्च

राज्य बीमारी सहायता निधि
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उमरिया

•

image

Shahdol online

•

Updated: 31 Jan 2018, 5:30 PM IST

More than 125 crores spent on 121 patients

उमरिया. जिले के गरीब, असहाय, मरीजों के इलाज हेतु राज्य बीमारी सहायता निधि योजना के तहत एक करोड 33 लाख 72 हजार रुपयों से 121 गंभीर बीमारियों का इलाज कराया जा रहा है। राज्य बीमारी सहायता निधि से इन मरीजों को सहायता प्रदान की गई है। राज्य सरकार ने गरीबी असहाय रोगियों को धन की कमी आडे न आए इसके लिए राज्य सहायता योजना प्रारंभ की है और इसका लाभ निरंतर लोगों को मिल रहा है। योजना के तहत कैंसर, न्यूरो सर्जरी, बांझपन, पोस्ट बर्न, किडनी आदि बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को इलाज हेतु राषि दी जा रही है जिसके तहत अब वे अपना इलाज जबलपुर, भोपाल जैसी बडी हास्पिटलों में करा रहे है।
जिले में राज्य बीमारी सहायता निधि योजना के अंतर्गत जिन मरीजों का ईलाज कराया जा रहा है। उसमें तिलकधारी सिंह ग्राम उफरी, मंगी कोल ग्राम पड़वार को कैंसर टंग हेतु एक-एक लाख, कशमीरा बाई चर्मकार ग्राम पठारी को कैंसर सरविक्स, सज्जन चौधरी ग्राम कछौहा को वैस्कुलर सर्जरी, देवराज सिंह निगहरी को हाथ का आपरेशन, सुमित्रा मिश्रा ग्राम मुगवानी को कैंसर, धनीराम बैगा बांधवगढ़ को कैंसर कार्विनोमा, कुुसुमबाई कोल महिमार को कैंसर कारविक्स, शोभनाथ पटेल टिकुरी को न्यूरोलाजी डिफेक्ट, मुन्नी बाई पाण्डेय को कैंसर इसोफोगेस तथा मैमुना परवीन बिरसिंहपुर पाली को कैंसर सक्रोमा के मरीज शामिल है। इनके उपचार में एक-एक लाख रूपये व्यय किया गया है।
इसी तरह मुन्नी बाई यादव पठारी को न्यूरो सर्जरी हेतु एक लाख 87 हजार, लगी बाई राठौर पठारी को क्रानिक किडनी डिसीज हेतु 1 लाख 52 हजार, सुमन बाई गोड कारीमाटी एवं राज कुमारी बैगा को बांझपन हेतु पांच-पांच लाख, बनवारी लाल सोनी बिरसिंहपुर पाली को कैंसर, हीरालाल शुक्ला ठूठा को किडबी बी, श्रीमती गिरजाबाई चौधरी मानपुर को किडनी, विदित सिंह मलियागुड़ा को कंजीनेटल, भागवत कोल चंदनिया को कैंसर, तेरसी सिंह पठारी को कैंसर यूटर्स, बन्नू बाई पटेल कोटरी को इंटरलिटी, मीरा बाई ग्राम असोढ को कैंसर पेट का तथा सुनई राम काछी चिल्हारी को कैंसर डीकेज के इलाज हेतु पांच-पांच लाख रूपये स्वीकृत किए गए है। शाबरा बी अमरपुर को हिप रिप्लेसमेंट, रीता रौतेल मुण्डी को पोस्ट बर्न, सौरभ तिवारी वार्ड नं.10 उमरिया को पैर की हड्डी का आपरेशन, इंदू वासनिक नौरोजाबाद को ब्रेन सर्जरी, गुरूनानक प्रसाद द्विवेदी सिलपरी को हेड इन्ज्युरी, विजय कुमार महार सिलपरी को कैंसर, संजय दाहिया पुटपुरा को हृदय बीमारी, दौलत अली बिरसिंहपुर पाली को ह्दय बीमारी, कला बाई सिंह धनगी को कैंसर क्वोरी, इस्ताक मोहम्मद सिगुड़ी को पोटिस स्पाइन, दिनेश साहू देवगवां को पोस्ट बर्न कानट्रक्टर, जुग्गी बाई उफरी को कार्सिनोमा गाल ब्लाडर, आशीष कुमार गुप्ता मानपुर को किडनी ट्रांसप्लाट, रश्मि सोनी चिल्हारी को क्रानिक किडनी डिसीज, दुर्गादत्त तिवारी धौरई को क्रानिक किडनी डिसीज के इलाज के लिए दो-दो लाख रूपये स्वीकृत किए गए है। कमलेश यादव महरोई को कैसर, कमलेश तिवारी टिकुरी को किडनी बीमारी, सेमिया बाई कोल चंदौल को कैसर सरविक्स, अन्नापूर्णा विश्वकर्मा इटमा को न्यूरो सर्जरी, अषोक वर्मन पलझा को न्यूरो सर्जरी, मोनू यादव भरौला को एफ एफ डी एलटी कनी कंजेनिटल, इंदिरा बाई कुरावर को कैंसर ब्रेस्ट, मुन्नी बाई पाण्डेय खेरवाखुर्द कैंसर इकोपोगस, सत्यम गुप्ता बिरसिंहपुर पाली को हेड इन्ज्युरी को जगत वर्मा बिरसिंहपुर पाली को कूल्हे के बदलने हेतु 15-15 लाख रूपये स्वीकृत किए गए है।