
MP News: मध्यप्रदेश के उमरिया में रेलवे एसपी और दूसरे कार की भिड़ंत हो गई। जिसमें एसपी बाल-बाल बच गए। हादसे में गाड़ी के सामने हिस्से को नुकसान पहुंचा है। साथ ही दूसरे कार में सवार लोगों को भी चोटें आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए शहडोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह पूरा मामला जोहिला पुल के पास पाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां पर जबलपुर रेलवे एसपी की गाड़ी अनूपपुर की जा रही थी। इसी दौरान शहडोल से आ रही कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में रेलवे एसपी शिमाला प्रसाद बाल-बाल बच गए। दूसरी कार बीजेपी नेता की बताई जा रही है।
Published on:
21 Jan 2025 05:54 pm
बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
