
National Lok Adalat: Award of Rs 68 lakh 20 thousand 207 passed
उमरिया. जिला न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार भाटिया की उपस्थिति में तथा तहसील न्यायालय बिरसिंहपुर पाली एवं मानपुर में नेशनल लोक अदालत का आयोजित की गई। लोक अदालत में 9 नौ खण्डपीठों ने कार्य किया, जिसमें एक एक खण्डपीठ बिरसिंहपुर पाली एवं मानपुर में भी गठित की गई थी।
नेशनल लोक अदालत का शुभारम मां सरस्वती के चित्र में डीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेन्द्र कुमार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उमरिया राजेश कुमार तिवारी, द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश अशरफ अली, मुख्य न्यायिक मजिस्ट अनिल चौधरी, न्यायाधीश श्रीमती प्रितांजली सिंह द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1 अभिषेक कुमार, न्यायाधीश सुश्री खालिदा तनवीर ट्रेनी न्यायाधीशगण बीडी दीक्षित जिला विधिक सहायता अधिकारी, खण्डपीठ के सदस्य अधिवक्तागण, पत्रकारगण लोक अदालत के पक्षकारगण तथा न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
लोक अदालत में 154 प्रकरणों का निपटारा आपसी सुलह समझौता से हुआ। जिसमें 142 प्रीलिटिगेशन प्रकरण बैंक एस एन एल प्रकरण , नगर पालिका , विद्युत प्रकरण, न्यायालय मे लंबित प्रकरण 12 सुलह समझौता के माध्यम से निपटाये गये। मोटर यान दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा प्रकरण 48 रखे गये जिसें 11 प्रकरणो का निराकरण के साथ ही बावन लाख सडसठ हजार रुपए राशि का आवार्ड पारित किया गया। एक क्लेम के प्रकरण का निराकरण चैक बाउंस का मामला 138 का प्रकरण में 1 प्रकरण की राशि में 64 हजार रुपए के निपटाये गये। प्रीलिटिगेशन के विद्युत प्रकरणो मे 459 प्रकरणों में से 34 प्रकरणनिपटाए गए जिसमें चार लाख 9 हजार 765 रुपए, बैंक रिकवरी प्रकरणो में 2558 प्रकरणों में से 33 प्रकरणों का निराकरण किया गया सिजमें नौ लाख अठारह हजार पांच सौ रुपए मात्र के साथ जलकर के प्रकरण 365 में से 75 प्रकरण निपटाये गये । जिसमें एक लाख साठ हजार नौ सौ बयालिस रुपए की राशि प्राप्त हुई। इसमे कुल 159 व्यक्ति लाभान्वित हुए । नेशनल लोक अदालत में कुल अड़सठ लाख बीस हजार दो सौ सात रुपए का अवार्ड पारित किया गया।
Published on:
13 Dec 2020 06:39 pm
