
Now 100 Amrit Sarovar will be built to conserve water
उमरिया. जिले में भी जल अभिषेक अभियान का संचालन समाज, जनप्रतिनिधि, व्यवसायी, शासकीय अमले, मीडिया से जुड़े लोगों के सहयोग से संचालित किया जाएगा। इसके साथ ही व्यापारियों तथा सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं, शासकीय उपक्रमों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री के आव्हान पर 100 अमृत सरोवर बनाएं जाएंगे। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने जल अभिषेक अभियान के तहत बनाएं जानें अमृत सरोवर के तैयारियों के संबंध में समय सीमा की बैठक में निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तालाबों के निर्माण के लिए उपयुक्त जगह का चयन किया जाए। कैचमेंट एरिया के अवरोध हटाए जाए, जिससे अधिक से अधिक जल इन संरचनाओं में संग्रहित हो सके। कलेक्टर ने जिले में निर्माण कार्य से जुड़े संविदाकारों से भी तालाब निर्माण मे सहयोग देने की बात कही।
बैठक में अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला ंपंचायत इला तिवारी, जिला खनिज अधिकारी फरहद जहां, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय, पीआईयू, ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, एमपीआरडीसी, एसईसीएल, उप संचालक कृषि, अनुविभागीय अधिकारी वन, नेशनल पार्क तथा वन विकास निगम, अंजनी मिश्रा के अधिकारी उपस्थित रहे। सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी ने पुष्कर धरोहर योजना के तहत पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार तथा उपयुक्त स्थलों पर जल संरक्षण से संबंधित संरचनाएं यथा कंटूर रेंच, खेत तालाब, चेक डेम, स्टॉप डेम, कलकुलेशन तालाब, रिचार्ज शाप्ट, नदी पुर्नजीवन के कार्य किए जायेंगे। ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा, जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, खनिज विभाग सहित निर्माण कार्यो से जुड़े विभागों के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर उपयुक्त स्थलों का चयन कर डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए है।
जल यात्राओं तथा ग्राम सभा से जलाभिषेक अभियान का आगाज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जिला रायसेन के ग्राम कहूला से जलाभिषेक अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसका सीधा लाईव प्रसारण जिले के ग्राम पंचायत स्तर में भी देखा एवं सुना गया। जिला मुख्यालय में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी सहित जल अभिषेक अभियान से जुड़े अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा एवं सुना गया। जल अभिषेक अभियान को लेकर जिले भर में उत्साह का माहौल रहा। विधायक बांधवगढ़ ने करकेली जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत मजमानी कला के ग्राम मगधरा में अमृत सरोवर का भूमिपूजन किया तथा ग्रामीणों के साथ जल यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जल से जीवन है। चाहे वह मनुष्य का जीवन हो, चाहे पशु पक्षियों का जीवन हो या फिर वनस्पति व पेड़ पौधों का जीवन हो। जल संरक्षण के लिए जहां वर्षा के जल को संग्रहित करना होगा वहीं जल प्रबंधन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके साथ ही हमें अधिक से अधिक पौध रोपण करना चाहिए। पूरे जिले में 100 से अधिक अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा रहा है। पुष्कर धरोहर योजना के तहत पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार कर जहां उन्हें उपयोगी बनाया जा रहा है। वहीं अन्य जल संरचनाओं का भी जीर्णोद्धार जिला पंचायत के माध्यम से प्रारंभ किया गया है। इसी तरह करकेली जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत नयागांव मे भी जल यात्रा का आयोजन किया गया।
Published on:
12 Apr 2022 06:32 pm
बड़ी खबरें
View Allमध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
