11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होटल से मगज के लड्डू तथा मिठाई की दुकान से लिया कुंदा का नमूना

खाद्य विभाग ने जांच हेतु भोपाल लैब भेजा गया

less than 1 minute read
Google source verification
Sample of Laddoos of Magaj from Hotel and Kunda from Sweet Shop

Sample of Laddoos of Magaj from Hotel and Kunda from Sweet Shop

उमरिया. प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को खाद्य वस्तुओ का विक्रय करने वाले दुकानों की सतत रूप से जांच के निर्देश दिए है। निर्देशानुसार दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर मिठाई दुकानों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर के शुक्ल द्वारा गत दिवस नौरोजाबाद स्थित जेपी होटल से मगज लड्डू का नमूना और बीकानेर स्वीट्स से कुंदा का नमूना लिया गया, जिसे जांच हेतु भोपाल लैब भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्ति पश्चात अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। जिला खाद्य अधिकारी ने जिले के समस्त खाद्य कारोबार करने वाले लोगो से आग्रह है कि त्यौहार में शुद्ध और ताजी खाद्य सामग्री ही विक्रय करें और कार्यवाही से बचें। बताया जाता है कि त्योहारों में मिठाइयों की अधिक मांग होने के चलते मिठाई विक्रेता व निर्माता इसमें मिलावट कर बढ़ रही मांग को पूरा करने का प्रयास करते हैं। जबकि वह अपने मुनाफा के आगे यह कतई नहीं सोचते हैं कि उनके द्वारा की गई मिलावट से लोगों को कितना नुकसान होगा। मिलावटखोरों को सिर्फ अपने फायदे से मतलब है। इसी मिलावटखोरी को रोकने हेतु प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।