10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क पर कब्जा कर दुकानदार बेच रहे सब्जी, हादसे का बना रहता है खतरा

वाहन चालकों व राहगीरों को हो रही दिक्कत, सब्जी दुकानदारों पर अंकुश लगाने प्रशासन नहीं उठा रहा ठोस कदम

less than 1 minute read
Google source verification
वाहन चालकों व राहगीरों को हो रही दिक्कत, सब्जी दुकानदारों पर अंकुश लगाने प्रशासन नहीं उठा रहा ठोस कदम

वाहन चालकों व राहगीरों को हो रही दिक्कत, सब्जी दुकानदारों पर अंकुश लगाने प्रशासन नहीं उठा रहा ठोस कदम

सब्जी मंडी होने के बाद भी दुकानदार सडक़ पर दुकानें लगा रहे हैं। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। पहले सब्जी की दुकानें मुख्य सडक़ों पर ही लगती थी, जिससे यातायात में बाधा और दुर्घटनाओं का खतरा रहता था। समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने एक स्थायी सब्जी मंडी स्थापित करने का प्रयास किया। इसके लिए भारी भरकम राशि खर्चा की गई इसके लिए बाकायाद ड्रा भी निकाला गया।


सब्जी विक्रेताओं को जगह आवंटित की गई लेकिन यह व्यवस्था कुछ ही दिन चल पाई और अब कुछ स्थानों पर सब्जी विक्रेता नई मंडी में स्थान लेने के बजाय फिर से सडक़ों पर मंडी लगाने लगे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मुख्यालय अंतर्गत न्यायालय से कॉलरी स्कूल मार्ग में मंडी को हटाने के बाद उस सडक़ पर आवागमन व्यवस्था सुचारू हो गई थी लेकिन यह व्यवस्था कुछ ही दिन चल पाई। सब्जी विक्रेता फिर से सडक़ पर दुकान लगाने लगे हैं, जिससे जाम और दुर्घटनाओं की समस्या बनी रहती है।