
Students in 12th And 10th class
उमरिया. माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं के वार्षिक परिणाम में कक्षा 10 में प्रदेश की टाप टेन मैरिट सूची में चार छात्रों ने अपना स्थान बनाया है। वहीं कक्षा 12 वीं में एक छात्रा ने टाप टेन सूची में स्थान बनाकर जिले का गौरव बढ़ाया हैं। इस वर्ष जिले का 12वीं का रिजल्ट 65.5 प्रतिशत रहा जो कि गत वर्ष से लगभग 5 प्रतिशत कम रहा है। गत वर्ष यह रिजल्ट 72 प्रतिशत से कुछ अधिक था। इस वर्ष 12वीं की परीक्षा में कुल 4166 बच्चे शामिल हुए। जिसमें से कुल 2729 उत्तीर्ण हुए शेष फेल हो गए। कक्षा 12 वीं की परीक्षाओं में कुल उत्तीर्ण 2729 में बालकों की संख्या जहां 1292 रहीं। वहीं बालिकाओं की संख्या 1437 रही है। उत्तीर्ण होने में लगभग डेढ़ सौ बालिकाएं अधिक हैं। इसी तरह प्रथम श्रेणी में जहां बालक व बालिकाओं की संख्या लगभग बराबर है वहीं द्वितीय श्रेणी में बालिकाएं आगे हैं। प्रथम श्रेणी में बालक 601 तथा बालिका 600 हैं। द्वितीय श्रेणी में बालक 618 व बलिकाएं 742 हैं। इस वर्ष कक्षा 10 में कुल 6077 विद्यार्थियो ने परीक्षा दी थी। जिसमें 3693 पास हुए। शेष विद्यार्थी फेल हो गए। पास होने वालों में 1906 बालक व 1787 बालिकाएं उत्तीर्ण हुईं। इसमें प्रथम श्रेणी में 982 बालक तथा 779 बालिकाएं रहीं। जबकि द्वितीय श्रेणी में बालक केवल 750 और बालिकाएं 848 रहीं।
कक्षा 12वीं में कु. शाहजहां खातून पिता मो. मुस्ताक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करकेली ने 500 में 476 अंक प्राप्त कर 95.2 प्रतिशत से उत्र्तीण होकर प्रदेश की टाप टेन सूची में दसवां स्थान अर्जित कर विद्यालय एवं जिले को गौरान्वित किया है। इसी प्रकार कक्षा 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में सुभाष पटेल स्व. शंभू प्रसाद पटेल 500 मे 494, प्रभात शुक्ला 500 मे 494 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान, हर्षित पाण्डेय ने 500 में 492 तथा अभिषेक मिश्रा ने 500 में 488 अंक प्राप्त कर क्रमश: चौथा एवं आठवां स्थान हासिल किया है।
कलेक्टर ने दी बधाई
कलेक्टर माल सिंह ने उमरिया जिले के कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की टाप टेन सूची में स्थान अर्जित करने वाले छात्र छात्राओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि इन बच्चों में अपार क्षमताएं है, जरूरत है इसे बरकरार बनाये रखे। कलेक्टर ने छात्रो के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ये विभिन्न प्रशासनिक पदों में पहुच कर देश के विकास में अपना योगदान देंगे। जिन छात्राओं को टापटेन सूची में आने की बधाई दी है उनमें कक्षा 12 वीं की शाहजहां खातून, कक्षा 10 वीं के सुभाष पटेल, प्रभात शुक्ला, हर्षित पाण्डेय एवं अनिमेष मिश्रा शामिल है।
Published on:
15 May 2018 05:49 pm
बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
