
Students made posters and explained indigenous technology for developed India
शासकीय आदर्श महाविद्यालय उमरिया भौतिक विभाग के संयोजन से विज्ञान संकाय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर छात्र-छात्राओं में साइंटिफिक रंगोली, विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक विषय पर निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन विज्ञान भवन के स्मार्ट क्लास रूम में किया। कार्यक्रम का संयोजन भौतिक शास्त्र विभाग के डॉ. राजीव तिवारी, रूप लता चतुर्वेदी, आकांक्षा बी अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. परमेश्वर सिंह मरावी, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. नियाज अहमद अंसारी, डॉ. शिव कुमार सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं सहा प्राध्यापक अतिथि विद्धानों के साथ छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक सहभागिता प्रस्तुत की।
विज्ञान से जुड़े विषयों पर बनाए पोस्टर
विज्ञान दिवस में आयोजित पोस्टर प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के विभिन्न विषयों पर बनाए पोस्टरों के अवलोकन प्रदर्शनी का आयोजन किया। छात्राओं में रोहिणी, सोनम बर्मन, नंदिनी गुप्ता, अनामिका तिवारी, तनीशा गहरवार ने विज्ञान दिवस की थीम विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक विषय पर पोस्टर बनाए। महाविद्यालय भवन में खूबसूरत रंगों के साथ साइंटिफिक रंगोली प्रतियोगिता में रोहिणी शयाम, सोनिया यादव, निहारिका तिवारी, देववती, दीप्ति, माधुरी, कशिश सोनी, बिंदु कुशवाहा ने सहभागिता निभाई।
अधिकारी-कर्मचारियों का रहा सहयोग
प्रतियोगिताओं के संयोजन में डॉ. परिणीता त्रिपाठी, डॉ. ब्रह्मानंद शर्मा, किरण, डॉ. हरेंद्र कुमार, तबसुम बानो, सुनील हिरवे, डॉ. स्वराज पाल सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों, अतिथि विद्धानों अधिकारियों कर्मचारियों का योगदान रहा। निबंध प्रतियोगिता में अमित यादव नंदनी गुप्ता, नूतन झरिया, अनामिका मिश्रा ने तथा भाषण प्रतियोगिता में अमित यादव नंदनी गुप्ता, नूतन झरिया, अनामिका मिश्रा ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम के समापन पर छात्र-छात्राओं को सहभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Published on:
29 Feb 2024 04:14 pm
बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
