
आवासीय कालोनी में संचालित विद्युत मंडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कर कारनामा
प्रदेश में ऊर्जा नगरी के नाम से मशहूर संजय गांधी ताप विद्युत गृह में कर्मचारियों अधिकारियों एवं श्रमिकों के बच्चों को रियायती दर में शिक्षा उपलब्ध करवाए जाने के उद्देश्य से संचालित विद्यालय में अनियमितताओं का मामला सामने आया है। विद्यालय का नाम बदलकर फीस दोगुनी किए जाने की बात अभिभावकों ने बताई है। परियोजना स्थित आवासीय कालोनी में संचालित विद्युत मंडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षण सत्र 2022-23 तक लागू फीस को दोगुना कर दिया गया। जबकि मध्य प्रदेश शासन के नियमानुसार किसी भी विद्यालय द्वारा फीस दोगुनी किए जाने का कोई प्रावधान नहीं है।
इस संबंध में बताया गया कि आवासीय कालोनी में संचालित विद्युत मंडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को शिक्षण सत्र 2022-23 में आर्थिक आधार बताते हुए बंद करने की बात कही गई लेकिन शिक्षण सत्र 2023-24 में नए नाम से शुरू करते हुए फीस वृद्धि करते हुए अपने नियम लागू कर दिए गए। पूजा गुप्ता पिता घनश्याम गुप्ता, सत्यम सिंह पिता विनय सिंह, कशिश सिंह पिता रावेंद्र सिंह ने अप्रैल में एस डी एम से शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
इनका कहना है
राजस्व का महा अभियान चल रहा है जिसमे सभी फील्ड में रहते हैं। समय मिलते ही मामला दिखवाता हूं।-टी.आर. नाग, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाली
विद्यालय से जानकारी मांगी गई है लेकिन वो लोग जानकारी नहीं दे रहे। समिति को तलब किया जाएगा।-राणा प्रताप सिंह, खण्ड शिक्षाधिकारी पाली
पहले विद्युत मंडल द्वारा विद्यालय संचालन करने के लिए फंड दिया जाता था जो की अब बंद है। विद्यालय संचालन के लिए प्रबंधन ने अपने नियम लागू किए हैं।-विजय सिकरवार, वित्त सचिव विद्युत मंडल शिक्षा समिति
Published on:
03 Aug 2024 04:22 pm
बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
