11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कॉलरी के पानी से भरा जाएगा सगरा तालाब

नगर पालिका परिषद ने की अभिनव पहल

2 min read
Google source verification
The pond will be filled with the water of the collar

The pond will be filled with the water of the collar

उमरिया/बिरसिंहपुर पाली. नगर का प्राचीन सगरा तालाब अवर्षा के कारण सूख चुका है जिससे आसपास के जलाशय व पानी के श्रोत दम तोड़ते नजर आ रहे है। ऐसे में नगर पालिका ने एक अभिनव पहल आरम्भ की है जिससे जल्द ही प्राचीन सगरा तालाब में कालरी के भूमिगत जल को भरा जाएगा। नगर पालिका परिषद ने एसईसीएल कालरी जोहिला एरिया के अधिकारियों से बात कर उनके खदानों से निकला भूमिगत पानी मांगा है जो नगर के वार्ड 5 डोंगरिया टोला के समीप पानी के टैंक में छोड़ा जाएगा वहां से भूमिगत जल को शुद्ध कर नाली के माध्यम से सगरा तालाब में पहुंचाया जाएगा। नगर पालिका ने इस कार्य के लिए तैयारी भी आरम्भ कर दी है तथा डोंगरिया टोला में एक वृहद पानी टंकी व नाली का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया है।
नपा प्रशासन व जनप्रतिनिधियो की इस अनूठी पहल से जहाँ तालाब में पानी भरा रहेगा वही आसपास के जलश्रोतों को भी लाभ मिलना आरम्भ हो जाएगा। बताया गया है कि कालरी के भूमिगत जल को तालाब में भरने के पूर्व पानी का परीक्षण कराया गया है जो मानव जीवन मे उपयोग करने लायक है इस पानी मे आयरन की कुछ मात्रा कुछ ज्यादा है।
इनका कहना है
प्राचीन सगरा तालाब व आसपास के जलश्रोत में गिरते जल स्तर को देखते हुए कालरी से पानी की मांग की गई है व भूमिगत जल को सगरा तालाब में भरे जाने के लिए कार्य आरंभ कर दिया गया है जल्द ही सगरा तालाब को कालरी के भूमिगत जल से भरा जाएगा।
ऊषा कोल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पाली।

जन जागरण यात्रा निकली
उमरिया. मप्र पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजमणि पटेल की सत्ता बदलो, संविधान बचाओ जन जागरण यात्रा 10 एवं 11 मई को जिले में भ्रमण करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मो. नईम ने बताया श्रीपटेल की यात्रा 10 मई को 3 बजे मानपुर तथा 4 बजे ताला पहुंचेगी। बांधवगढ़ में विश्राम के पश्चात 11 मई को 10 बजे जन चेतना यात्रा उमरिया के गांधी चौक पहुंचेगी। जहां से रवाना होने के बाद 11 बजे यात्रा का करकेली बस स्टेंड में आगमन होगा। करकेली से प्रस्थान होकर जन जागरण यात्रा दोपहर 1 बजे बिरसिंहपुर पाली पहुंचेगी।