16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन महिलाओं ने ख्याति अर्जित कर पाया सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए कार्यक्रम

2 min read
Google source verification
These women earned fame and found respect

उमरिया. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्थानीय सामुदायिक भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा नेशनल न्यूट्रीशन मिशन का शुभारंभ झुंझनु राजस्थान मे किया गया जिसका लाइव प्रसारण प्रोजेक्टर पर दर्शकों को दिखाया गया, जिसमें महिलाओं के प्रति दिये गये सम्मान, उत्थान एवं सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को नजदीक से समझा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ.असित यादव ने कहा कि महिलाओ के सशक्तिकरण के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार कटिबद्ध है, उन्हे समाज में सम्मान मिले और उनकी समस्याओं का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर करने के साथ साथ देश के विकास में सहभागिता बढ़े , इस दिशा में ठोस पहल की गई है। उन्होंने महिलाओ का आव्हान किया है िकवे अपने अधिकार को समझें और संकोच के साये से हटकर पुरूषों के साथ कंधा मिलाकर विकास के कार्यो में बराबरी का साथ दें।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मिथिलेश मिश्रा ने कहा कि महिलाओ की प्रति संवेदनशील सरकार ने अनेकों योजनाएं चलाकर उन्हें सशक्त करने का बीड़ा उठाया है। जरूरत इस बात की है कि महिलाएं आगें बढ़े और सशक्त होकर समाज का नेतृत्व करें। कार्यक्रम के दौरान ब'चो के लैगिक शोषण से सुरक्षा हेतु कोमल फिल्म तथा घरेलू हिंसा से महिलाओ की सुरक्षा हेतु पुलिस विभाग द्वारा निर्मित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। मो. आसिफ द्वारा युवतियों एवं किशोरियों को सायबर अपराध की जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी गई। साथ ही विभिन्न अधिनियम जैसे पाक्सो , उषा किरण, वन स्टाप सेंटर इत्यादि की जानकारी दी गई। इस अवसर जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बालिकाओ के शारीरिक एवं मानसिक विकास तथा व्यक्तिगत स्वच्छता हेतु संचालित विभिन्न विभागीय योजनाएं जैसे उदिता , लालिमा एवं लाडो अभियान विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई। राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय कराते खेल में पदक प्राप्त खिलाडिय़ों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस में जिला स्तर कार्यक्रम में जिले के 4 खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। जिसमें गौरी अग्रवाल अंतरराष्ट्रीय स्तर में कास्य पदक हासिल की थी। इसी तरह प्रभा विश्वकर्मा राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक, सोनाली विश्वकर्मा राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक, नेहा विश्वकर्मा राष्ट्रीय पर कास्य पदक शामिल है।
कार्यक्रम में जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या गुप्ता द्वारा बच्चों में संस्कार एवं नैतिक मूल्यों के संवर्धन हेतु वर्तमान में प्रचलित नशें के विभिन्न प्रकारों के दुष्परिणमों से अवगत कराते हुए इनसे दूर रहने की सलाह दी गई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 11 वृद्ध महिलाओं को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया जिसमें प्रख्यात भित्ती चित्रकार जोधइया बाई बैगा, कपुरिया विश्वकर्मा सहित अन्य महिलाएं शामिल है।
इस दौरान कराते प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाली पांच बालिकाओ को भी सम्मानित किया गया, इसके अलावा जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे एक युवक की जान बचाने वाली ग्राम रक्षा समिति नौरोजाबाद की सुनीता चौधरी को भी सम्मानित किया गया। सशक्तवाहिनी के माध्यम से पुलिस भर्ती में चयनित होने वाली होनहार बालिकाओं को भी पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के सदस्य संतोष द्विवेदी, रानी शुक्ला, उमा महोबिया, सुधा द्विवेदी, सविता सोधिंया, प्रीति गठरे, सहायक आयुक्त आजाक आनंद राय सिंन्हा, जिला आबकारी अधिकारी एस के उरांव, एलडीएम उमरिया अरिवंद गुप्ता, एसडीओपी आर के शुक्ला, स्व सहायता समूह की महिलाएं सहित जिले की प्रतिष्ठित महिलाएं, बालिकाएं आदि उपस्थित रहे।