
Traffic will remain blocked from 8 am to 7 am for repair of single tola railway level crossing
उमरिया. उमरिया-लोरहा के मध्य सिंगल टोला रेलवे समपार बी. के. 90 किमी 978/34-32 में रेलपथ मरम्मत का कार्य 13 मई से 17 मई के मध्य होगा। इसके लिए रात्रि 8 बजे से सुबह 7 बजे तक सड़क यातायात ब्लाक किय जाएगा। इस सम्बन्ध में अनुविभागीय अधिकारी उमरिया, सहायक मंडल अभियंता, उमरिया एवं सम्बंधित अधिकारी गण को विभागीय पत्र के माध्यम से जानकारी दे दी गयी है। रेलवे समपार पर कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके इसके लिए थाना प्रभारी उमरिया, थाना प्रभारी यातायात उमरिया, प्रभारी निरक्षक रेलवे सुरक्षा बल शहडोल, प्रभारी निरक्षक जीआरपी शहडोल को भी पत्र के माध्यम से सूचना देकर अनुरक्षण कार्य में आवश्यक रूप से सहयोग की अपेक्षा की गई। बताया जाता है कि काफी दिनों यहां पर मरम्मत की दरकार थी, लेकिन मरम्मत कार्य नहीं कराया जा सका था। अब लोगों की समस्या को देखते हुए यहां पर मरम्मत कार्य कराया जाना है। जिसके सारी व्यवस्था की जा चुकी है। लोगो को इससे राहत मिलेगी।
Published on:
15 May 2023 04:35 pm
बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
