16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर, छह लोग हुए घायल

बरबसपुर पुलिया के पास हुए हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

less than 1 minute read
Google source verification
बरबसपुर पुलिया के पास हुए हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

बरबसपुर पुलिया के पास हुए हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

घुलघुली चौराहे पर मंगलवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हुए। एक बाइक में सवार कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम धनवाही निवासी गुलाब पिता गोविंद बैगा (35 वर्ष), शक्ति बैगा (50 वर्ष) और कंधी पिता राकेश बैगा (30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं दूसरी बाइक में सवार पाली थाना क्षेत्र के ग्राम बकेली निवासी सत्यम पिता प्रेमलाल बैगा (20 वर्ष), किसान पिता दद्दू बैगा (21 वर्ष) और राजकुमार पिता रामजियावन बैगा (18 वर्ष) घायल हो गए।


घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, मुख्यालय से सटे बरबसपुर पुलिया में मंगलवार की शाम एक बार फिर दर्दनाक हादसा हो गया। ग्राम बरदौहा निवासी श्यामलाल पिता अच्छेलाल अपनी बाइक से जा रहे थे। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।