9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बलिदान की प्रेरणा से करें समाज का उत्थान

कोल समाज ने मनाया बिरसामुंडा शहीद दिवस

2 min read
Google source verification
With the inspiration of sacrifice, the rise of society

With the inspiration of sacrifice, the rise of society

उमरिया/चंदिया. उमरिया जिले के चंदिया नगर पंचायत अंतर्गत खेल मैदान युवा प्रकोष्ठ मप्र कोल समाज सेवा संघ द्वारा भगवान बिरसा मुण्डा शहीद दिवस में उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए इंजीनियर विजय कुमार कोल ने कहा कि मेहनतकश कोल समाज में आज ईमानदारी की छाप है। गरीबी एवं तंगहाली में भी मेहनत पर ही भरोसा किया है। आज हमें बिरसा मुण्डा के बलिदान की प्रेरणा लेनी होगी। उन्होने कहा कि बिरसा मुण्डा समाज के गौरव थे, उनका अनुकरण करते हुए हर घर एक बिरसा मुण्डा पैदा करना होगा, तभी समाज का उत्थान हो सकेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष केपी राकेश, मिठाईलाल कोल, आरपी कोल, मुन्नीलाल कोल, राजेंद्र कोल, दीनबंधु कोल, रामू कोल, कुशल कोल, श्याम लाल कोल, प्रोफेसर पीडी रावत, अमनलाल कोल, दिनेश कोल, पचई कोल सहित बिरसा मुण्डा जी के बडी संख्या में अनुयायी उपस्थित रहे। विजय कोल ने गरीबी एवं तंगहाली में जीवन यापन करने वाले मेहनतकश समाज को जागृत होकर बेटा-बेटियो को शिक्षित कर उन्हे आगे बढने की समझाइश दी। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बबलू कोल ने कहा कि संगठित होकर समाज के अंतिम छोर मे खड़े लोगो को जगाकर मुख्य धारा से जोडऩा होगा। पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेंद्र कोल ने बताया कि जब तक समाज के अंतिम छोर मे खडे व्यक्ति को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ नही मिलेगा तब तक समाज का विकास संभव नही है। इसके लिए सभी को आगें बढक़र अपने हक अधिकार लेने होगे। कार्यक्रम के प्रारंभ में बिरसा मुण्डा के बलिदान दिवस पर चंदिया नगर में विशाल रैली निकाली गई। जो खेल मैदान मे सभा के रूप में एकत्रित हुए। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक इंजीनियर विजय कोल ने समस्त अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया। अंत में आर पी कोल ने कार्यक्रम में उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
संग्राहकों को बांटी साड़ी व कुप्पी
घुनघुटी. वन विभाग चौकी में तेंदूपत्ता संग्राहकों को साड़ी और पानी की कुप्पी बांटी गई। इस दौरान 595 गरीब महिलाओं को साड़ी एवं पुरुषों को पानी की कुप्पी दी गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष पी डी तिवारी एवं वन विभाग का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
द्वितीय चरण १५ तक
उमरिया. हम छू लेंगे आसमां का द्वितीय चरण 15 जून तक होगा। वर्ष 2017-18 की 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण एवं 70 प्रतिशत तक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को विशेष कॅरियर काउंसलिंग दी जायेगी।