
abhimanyu mithun
चेन्नई।
इंडियन क्रिकेटर अभिमन्यु मिथुन की शादी तय हो गई है। अभिमन्यु 23 सितंबर को दिग्गज
साउथ इंडियन एक्सट्रेस राधिका की बेटी रायने राधिका से शादी करने जा रहे हैं।
पारिवारिक सूत्रों ने दोनों की शादी की डेट फिक्स होने की पुष्टि की है। ये दोनों
काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अब ये दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे
हैं। अभिमन्यु आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेलते हैं। वहीं वे टीम
इंडिया का भी हिस्सा रह चुके हैं। उधर, रायने की मां ने ट्वीट कर बेटी की शादी तय
होने की जानकारी दी है।
Published on:
12 Sept 2015 12:17 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
