
स्कालर होम कॉलेज और अशोका पैलेस में निगम अमले ने जड़ा ताला
सतना. चालू वित्तीय वर्ष में राजस्व वसूली का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए निगम प्रशासन ने संपत्तिकर बकायेदारों पर तालाबंदी की कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार की शाम संपत्तिकर बकाया होने पर अशोका पैलेस एवं स्कालर होम कॉलेज में ताला लगवा दिया गया। दोनों संस्थाओं पर 17.60 लाख रुपए का टैक्स बकाया है। कार्रवाई निगमायुक्त अमनवीर सिंह बैंस के निर्देश पर सहायक आयुक्त नीलम तिवारी ने राजस्व टीम के साथ की।
सहायक आयुक्त नीलम तिवारी ने बताया कि अशोका पैलेस का संपत्तिकर कई वर्षों से जमा नहीं हुआ। पैलेस संचालक अशोक अग्रवाल पर 12 लाख रुपए का संपत्तिकर बकाया है। इसी प्रकार स्कालर होम कॉलेज के संचालक राजीव सोई पर 5.60 लाख रुपए का संपत्तिकर बकाया है। दोनों संस्था संचालक कई वर्ष से संपत्तिकर का भुगतान नहीं कर रहे हैं। विभाग ने कर की राशि जमा कराने के लिए दोनों संचालकों को कई बार नोटिस जारी की, इसके बावजूद टैक्स जमा नहीं हो रहा है। इसलिए गुरुवार को तालाबंदी की गई है। टैक्स जमा न होने पर संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
लाखों का व्यापार, टैक्स देने में आनाकानी
नगर निगम राजस्व शाखा के अधिकारियों का कहना है कि सबसे अधिक संपत्तिकर व्यावसायिक भवनों का बकाया है। शहर के बड़े व्यापारी जिन दुकानों से व्यापार कर हर माह लाखों रुपए कमाते हैं, वे भी संपत्तिकर देने में रुचि नहीं दिखा रहे। शहर के १०० बड़े प्रतिष्ठान संचालकों पर लगभग ७ करोड़ का बकाया है। इसे वसूलने के लिए संपत्तिकरदाताओं को हर साल नोटिस जारी की जाती है। इसके बाद भी वे कर जमा करने में रुचि नहीं ले रहे।
बड़े बकायेदारों की सूची हो रही तैयार
वित्तीय वर्ष 2019-20 में नगर निगम प्रशासन ने 38 करोड़ रुपए राजस्व वसूली का लक्ष्य रखा था लेकिन 10 माह बीतने को है और अभी वसूली का लक्ष्य 40 फीसदी तक भी नहीं पहुंच पाया। इस पर निगमायुक्त ने संपत्तिकर वसूली की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर तालाबंदी की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निगमायुक्त के निर्देश पर राजस्व शाखा शहर के टॉप 100 बकायेदारों की सूची तैयार कर रही है। उनके दुकान एवं मकान में तालाबंदी कर टैक्स की वसूली की जाएगी।
इस संस्थाओं पर कार्रवाई
1. अशोका पैलेस
संचालक अशोक अग्रवाल
2.स्कालर होम कॉलेज
संचालक राजीव सोई
Published on:
17 Jan 2020 12:49 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
