15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गणित और विज्ञान ओलम्पियाड में बीकानेर के अनुज को गोल्ड मेडल

International Mathematics and Science Olympiads : अंतरास्ट्रीय गणित ओलंपियाड तथा रास्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड में बीकानेर के छात्र ने गोल्ड मेडल जीता है।

less than 1 minute read
Google source verification
गणित और विज्ञान ओलम्पियाड में बीकानेर के अनुज को गोल्ड मेडल

गणित और विज्ञान ओलम्पियाड में बीकानेर के अनुज को गोल्ड मेडल

बीकानेर. अंतरास्ट्रीय गणित ओलंपियाड तथा रास्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड में बीकानेर के छात्र अनुज ने गोल्ड मेडल जीतकर प्रतिभा का परचम फहराया है। यह छात्र कक्षा 9वीं का विद्यार्थी है।

ओलम्पियाड के जारी परिणाम में छात्र अनुज अरोड़ा पुत्र रितेश अरोड़ा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। छात्र ने बताया कि अल्फा मेंटर्स संस्था ने उसकी तैयारी कराई। संस्था निदेशक देवेन्द्र पूरी, आशीष बिस्सा तथा सृष्टि ब्रिजेश शर्मा ने बताया कि छात्र की प्रतियोगी परीक्षा में रुचि को देखते हुए की विषयों का गहन अध्ययन करवाया गया। परिणाम स्वरूप अनुज ने दोनों ही परीक्षाओं में सफलता हासिल की। विद्यार्थी को सफलता प्राप्त करने के लिए तनावमुक्त माहौल मिलना जरूरी है।
अनुज एक सामान्य विद्यार्थी है। उसने पहले ही साल में दोनों स्पद्र्धा में भाग लेकर स्वर्ण पदक जीतने की सफलता हासिल की है। बीकानेर के साथ प्रदेश का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है।

पाइ ओलम्पिक के पदक विजेता 1500 खिलाड़ी होंगे सम्मानित

बीकानेर. राजस्थान पत्रिका के शैक्षणिक अनुभाग पत्रिका इन एज्यूकेशन के पाई ओलम्पिक के विजेता खिलाडिय़ों के सम्मान में होने वाले कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा दी जाने वाली रंगारंग प्रस्तुतियां भी आकर्षण होंगी। सेठ तोलाराम बाफना एकेडमी में शनिवार दोपहर 1.30 बजे से होने वाले कार्यक्रम में बीस खेलों के 1500 विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए तैयारियां चल रही है।
समारोह में विजेताओं को पदक प्रदान किए जाएंगे। ओलम्पिक में करीब 120 स्कूलों के आठ हजार से अधिक विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई। पाई ओलम्पिक में पदकों के लिए विद्यार्थियों ने मैदान में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। पुरस्कार वितरण में सभी खेलों के पहले तीन स्थानों पर रहने वालों को स्वर्ण रजत व कांस्य पदक प्रदान किए जाएंगे।