
दूसरों की सेवा का जज्बा लिए काम कर रही है स्वामी विवेकानंद समिति
ग्वालियर. दूसरों की सेवा करने से जहां पुण्य मिलता है वहीं मन को सुकून भी मिलता है। सेवा भाव का ऐसा ही जज्बा लिए स्वामी विवेकानंद सेवा समिति पिछले काफी समय से शहर में अलग-अलग कार्यों को पूरा कर रही है। इसके अलावा संस्था समय-समय पर रचनात्मक कार्य और जन जागरण के अभियान भी चलाती है। स्वामी विवेकानंद सेवा समिति में पुरुषोत्तम शर्मा, संजीव शर्मा, अमित श्रीवास्तव, आरके श्रीवास्तव, मुकेश कुलश्रेष्ठ, विकास अगर, राजेश तोमर, बृजेश शर्मा, निष्ठा सिंह, सरोज पवैया, शुभम त्रिपाठी का सहयोग रहता है।
हर रोज करते हैं माल्यार्पण
स्वामी विवेकानंद सेवा समिति की ओर से हर रोज थाटीपुर स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर रोजाना हर सुबह 8 बजे माल्यार्पण किया जाता है। पिछले दो वर्षों से हर दिन किए जाने वाले इस कार्य के अलावा स्वामी विवेकानंद चौराहे का सौंदर्यीकरण, स्वास्थ्य शिविर, प्लास्टिक के विरोध जन जागरण अभियान, सर्दियों में गर्म कपड़ों का वितरण, साधनहीन बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरण आदि कार्यों को करती है।
इनका कहना है
इस समिति का गठन समाज में सेवाभाव के कार्यों को करने के लिए करीब 26 माह पूर्व किया गया था। समिति के सभी सदस्य समय-समय पर सेवाभाव के कार्य करते हैं। इसके साथ ही हर रोज थाटीपुर स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर बेनागा माल्यार्पण भी करते हैं। सेवाभाव के कार्यों से मन को शांति मिलती है।
- नूतन श्रीवास्तव, संयोजक, स्वामी विवेकानंद सेवा समिति
Published on:
17 Jan 2020 12:21 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
