29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी के कमरे में गई मां ने जो देखा तो उसकी चीख निकल गई, मचा कोहराम

Minor girl commits suicide: उन्नाव में 17 साल की किशोरी ने फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी घर वालों को उस समय हुई जब किशोरी कमरे से काफी देर तक बाहर नहीं निकली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ‌

2 min read
Google source verification
फोटो सोर्स पत्रिका

फोटो सोर्सपत्रिका

Teenage girl commits suicide in Unnao: उन्नाव में 17 साल की किशोरी ने फांसी के फंदे पर लटक अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी घर वालों को समय भी जब काफी देर तक वह नीचे नहीं उतरी तो घर वालों ने मौके पर जाकर देखा तो लड़की खांसी के फंदे से लटक रही थी। यह देख घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन शव को उतार कर कानपुर ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।‌ किशोरी की मौत की खबर मिलते ही घर में रोना पीटना मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक परिजनों से बातचीत की। पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम चाहिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मामला गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र का है।

कमरे के अंदर किशोरी ने लगाया फांसी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव की गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कंचन नगर निवासी साक्षी शर्मा (17) पुत्री रामविलास शर्मा ने दूसरी मंजिल के अपने कमरे में फांसी का फंदा बनाकर लटक गई। घटना की जानकारी घर वालों को तब हुई जब काफी समय तक वह नीचे नहीं उतरी। मां बीना शर्मा ऊपर जाकर देखी तो साक्षी शर्मा पंखे के छल्ले से फांसी के फंदे पर लटकी मिली।

कमरे का दृश्य देख मां की चीख निकली

यह देख बीना शर्मा के पैरों तले जमीन खिसक गई। तत्काल घर वालों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने साक्षी को फांसी के फंदे से अलग किया। बताया जाता है कि उस समय उसकी सांसे चल रही थीं। घर वालों ने तत्काल बिना देरी किए साक्षी शर्मा को लेकर कानपुर के लिए निकले लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिसकी खबर मिलते ही घर में रोना-पीटना मच गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही

परिजनों ने घटना की जानकारी गंगा घाट थाना की पुलिस चौकी बिंदा नगर को दी। किशोरी की मौत की खबर सुनते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। उन्होंने मृतक परिजन से घटना के विषय में जानकारी प्राप्त की, लेकिन परिजन मौत का कारण नहीं बता सके। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ‌