10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस की वर्दी में दो सिपाहियों की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, सीओ ने किया निलंबित

वर्दी में दो पुलिस जवानों का सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल वायरल हो रहा है। दोनों ही जवानों को बर्खास्त कर दिया गया है। वायरल वीडियो में काफी गाली गलौज भी है।

less than 1 minute read
Google source verification
पुलिस की वर्दी में सब्जी विक्रेता से दबंगई

यही वह दो पुलिस वाले हैं

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पुलिस की वर्दी में दो सिपाहियों का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों सब्जी विक्रेता के साथ गाली गलौज कर रहे हैं। मामला पैसे के लेनदेन को था। वर्दी पहने सिपाही लड़के को गंदी-गंदी गाली दे रहे हैं। बार-बार 100 रुपए और 5 रुपए की बात कर रहा है। रात के अंधेरे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। राजस्थान पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में बातचीत करने पर क्षेत्राधिकारी ने बताया कि वीडियो में दिख रहे जवानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मामले की जांच के लिए टीम बनाई गई है। मामला सफीपुर कोतवाली क्षेत्र का है।‌

वायरल वीडियो रात का है। जिसमें देखने से पता चल रहा है कि दो सिपाही एक लड़के से अभद्रता कर रहे हैं। उसकी गर्दन भी पकड़ रहे हैं। गाली गलौज के साथ धमकी भी दे रहे हैं। वर्दीधारी पुलिस कर्मियों को देखते ही लोग दहशत में आ गए और केवल मुक दर्शन बन देखते रहे। कुछ लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध भी किया। लेकिन पुलिस ने उनके साथ भी अभद्रता की।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2024: 'मैं हूं ना' मतदाता सूची में देख लें अपना नाम, वरना नहीं कर पाएंगे मतदान

सीओ सफीपुर ने बताया

इस संबंध में क्षेत्राधिकार सफीपुर ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। यह बीते सोमवार का है। वीडियो में दिख रहे दोनों ही जवान होमगार्ड और पीआरडी से तैनात हैं। विभागीय अधिकारियों को बर्खास्त करने के लिए लिखा गया है। जबकि दोनों के खिलाफ भी जांच बताई गई है।