16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजादी का अमृत महोत्सव:  बीजेपी का एक लाख से अधिक घरों तक पहुंचने का लक्ष्य, यह है योजना

आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान बीजेपी द्वारा प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जो आगामी 10 अगस्त से शुरू होगा। इसके पूर्व आज सभी छह विधानसभाओं में एक लाख से ज्यादा तिरंगा भेजा गया। जिन्हें बूथ स्तर तक पहुंचाने की योजना है। बीजेपी अमृत महोत्सव को सफल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

2 min read
Google source verification
आजादी का अमृत महोत्सव:  बीजेपी का एक लाख से अधिक घरों तक पहुंचने का लक्ष्य, यह है योजना

आजादी का अमृत महोत्सव:  बीजेपी का एक लाख से अधिक घरों तक पहुंचने का लक्ष्य, यह है योजना

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत भाजपा मुख्यालय कार्यालय से एक लाख 17 हजार तिरंगे को जिले के सभी विधानसभा में भेजा गया है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष जिला अध्यक्ष सहित जिले के सभी विधायक मौजूद थे। बीजेपी जनपद मुख्यालय से निकली गाड़ियों को सभी ने बीजेपी का झंडा दिखाकर रवाना किया। अभियान के जिला संयोजक प्रवीण सिंह नूतन ने बताया कि शक्ति केंद्र के माध्यम से इन सभी झंडों को बूथ तक भेजा जाएगा। प्रत्येक विधानसभा के लिए अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही आगामी 10 अप्रैल को विशाल तिरंगा यात्रा निकाला जाएगा। जिसे भी भव्य रुप दिया गया है।

इस संबंध में बातचीत करने पर अभियान के संयोजक प्रवीण सिंह नूतन ने बताया कि आज सभी विधानसभा के लिए 6 गाड़ियों को रवाना किया गया है। जो प्रत्येक मंडल में जाएंगे। जहां से शक्ति केंद्र और फिर बूथों तक पहुंचाए जाएंगे। जिसकी पूरी तैयारी हो गई है। इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह क्षेत्र के सभी विधायक व मीडिया प्रभारी समीर शुक्ला आदि मौजूद थे।

बीजेपी की तिरंगा यात्रा

आगामी 10 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नॉर्मल स्कूल मोती नगर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाला जाएगा। जिसमें मुख्य रुप से उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी मौजूद रहेंगी। आज इस संबंध में हुई बैठक में यात्रा मार्ग, मंच, जल व्यवस्था सहित तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा के विषय में चर्चा हुई और योजना को अंतिम रूप दिया गया। यह यात्रा नॉर्मल स्कूल से निकलकर कचहरी, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, गांधी नगर तिराहा, गदन खेड़ा चौराहा पहुंचेगी। यहां आवास विकास कॉलोनी होते हुए नॉर्मल स्कूल में संपन्न होगी। बैठक में युवा मोर्चा के पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

महिला मोर्चा बांधेगी की रक्षा सूत्र

11 अगस्त से महिला मोर्चा का भी कार्यक्रम शुरू हो रहा है। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा जाएगा। इसके अतिरिक्त 13 अगस्त को वंदे मातरम रैली निकालने की योजना है। जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार के साथ हुई बैठक में महिला मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थी। जिसमें महिला मोर्चा द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के विषय में चर्चा की गई।