25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आतंकवादियों को बीच चौराहे पर कूड़े के ढेर में जला देना चाहिए : साक्षी महाराज

साक्षी महाराज ने कहा आंतकवादियों को बीच चौराहे पर कूड़े के ढेर में जला देना चाहिए जिससे उन्हें जन्नत मिलेगी। 

2 min read
Google source verification

image

Akansha Singh

Sep 21, 2016

saksahi

saksahi

उन्नाव। साक्षी महाराज ने कहा आंतकवादियों को बीच चौराहे पर कूड़े के ढेर में जला देना चाहिए जिससे उन्हें जन्नत मिलेगी। वह पाकिस्तान जो अपने आतंकवादियों का अपने देश की जनता का शव लेने से इंकार कर देता है पोल खोलने के लिए काफी है हमारी प्रधानमंत्री से अपील है कि इन आतंकवादियों को बीच चौराहे पर कूड़े के ढेर में जलाया जाए जिससे आंतकवादियों को जन्नत मिलने का लालच ही खत्म हो जाए। ऊरी के हमले में सारी सीमाएं तोड़ दी है। आज पूरा देश आंदोलित है देश की जनता आक्रोशित है। पाकिस्तान को सबक सिखाने की कारवाई करनी चाहिए।

साठ साल में कांग्रेसी किसानों को खाद नहीं दे पाए, कर रहे हैं खाट पंचायत

राहुल गांधी की प्रस्तावित यात्रा के संबंध में साक्षी महाराज ने कहा कि जब किसी के पास कोई काम नहीं रह जाता है तो आप ने खाने पीने के लिए सड़क पर जगह-जगह के करतब दिखाता है आज वही स्थिति साठ साल सत्ता का सुख पाने वाले पप्पू राहुल गांधी की है जो जगह जगह घूम कर अपना प्रदर्शन दिखा रहा है। कांग्रेस जिसने साठ सालों में किसानों को खाट तक नहीं दे पाई । किसानों को खाट लूटने की स्थिति में पहुंचा दिया है। वह खाट पंचायत कर रही है। किसानों का दर्द कांग्रेस क्या जाने। जिसने की गांव किसानों को आत्महत्या और बर्बादी के कगार पर पहुंच जाए। साक्षी महाराज ने कहा नरेंद्र मोदी किसान के बेटे हैं और किसानों का दर्द अच्छी तरह समझते हैं। साक्षी महाराज ने कहा अच्छे दिन आ गए हैं जहां कम पैसों में लोगों को बीमा के माध्यम से सुविधा दी जा रही है। जन धन योजना के अंतर्गत बैंकों में रिकॉर्ड खाते खुल गए। अच्छे दिन आ गए। यह अच्छे दिन प्रधानमंत्री द्वारा किए गए एक के बाद एक अच्छे कार्य करने से आए हैं। सांसद साक्षी महाराज स्थानीय नान्हू शाह बाबा की मजार पर आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान उक्त बातें कही।