9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा प्रदेश मंत्री ने गिनाई मोदी सरकार की 4 साल की उपलब्धियां

कानून व्यवस्था गेहूं क्रय केंद्र स्वास्थ्य बेरोजगारी के प्रश्न पर भागते दिखे प्रदेश मंत्री.

2 min read
Google source verification
Santosh Singh

Santosh Singh

उन्नाव. मोदी सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर पत्रकारों से अपने एजेंडे पर बातचीत करने पहुंचे भाजपा प्रदेश मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने 26 मई 2014 को शपथ ग्रहण किया था। उस समय सवा सौ करोड़ देशवासियों में 5 करोड़ के पास बैंक अकाउंट था। आज 31 करोड़ लोगों के पास बैंक अकाउंट है। आवास विकास कॉलोनी स्थित मंत्री बृजेश पाठक के आवास पर प्रेस वार्ता को आयोजित हुई थी।

आठ करोड़ गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य-

उन्होंने बताया कि जन धन खाता के अंतर्गत 23 करोड़ लोगों ने अपना खाता खुलवाया है और डीबीटी का डायरेक्ट लाभ उठा रहे हैं। इसके साथ ही 2 लाख रूपये का निःशुल्क बीमा भी दिया गया है। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत तीन करोड़ गरीब परिवारों को एलपीजी कनेक्शन चूल्हे के साथ दिया जा चुका है। अब आठ करोड़ का लक्ष्य रखा गया है। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत देश की आजादी के बाद 18,000 विद्युत विहीन गांव में विद्युतीकरण का कार्य कराया गया। मोदी शासन ने 4 सालों में देश के सभी गांवों में बिजली पहुंचाई है। 2022 तक देश के संपूर्ण नागरिकों के पास अपना पक्का मकान होगा। उन्होंने कहा था योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। इस योजना के तहत करोड़ों लोगों को लाभ मिल चुका है।

LED बल्ब के साथ ट्यूब लाइट और पंखा भी मुफ्त-

वही सौभाग्य योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों को निःशुल्क बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है। इसके साथ ही गरीब परिवारों को निशुल्क LED बल्ब, ट्यूब लाइट, पंखे दिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत नौजवानों को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना भारत के अंतर्गत 10 करोड़ परिवारों को 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज कर दिया गया है। इस मौके पर प्रदेश मंत्री ने मिशन इंद्रधनुष, प्रधानमंत्री मुद्रा बैंक योजना, स्वच्छ भारत अभियान , प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व काले धन पर भी चर्चा की। संतोष सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा की गई नोट बंदी काला धन भ्रष्टाचार व आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने का प्रभावी कदम साबित हुआ है। किसानों की आय दोगुना करने के लिए कई सुविधाएं दी गई है। युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण कड़ी है। जिनके लिए दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण योजना, कौशल योजना का शुरुआत की गई है। इसके साथ ही स्टार्ट इंडिया चलाई गई है। महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सामाजिक विकास के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया गया है। जिनके लिए सुकन्या समृद्धि योजना की घोषणा की गई है। इसके साथ ही अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की। इस मौके पर सदर विधायक पंकज गुप्ता नेवी पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। पत्रकार वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष श्रीकांत कटिहार, अनुराग अवस्थी, विजय द्विवेदी, सुरेंद्र सिंह, बाउवा अवस्थी सहित अन्य लोग मौजूद थे।